biodatamaker
✕

बिहार में बाढ़ से 253 की मौत, 18 जिलों के 1.26 करोड़ लोग प्रभावित

Updated: सोमवार, 21 अगस्त 2017 (07:45 IST)
पटना। पड़ोसी देश नेपाल और बिहार में लगातार हुई भारी बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ से राज्य में अब तक 253 लोगों की मौत हो गई जबकि बाढ़ से 18 जिलों के एक करोड़ 26 लाख 87 हजार लोग प्रभावित हुए हैं।
 
बाढ़ प्रभावित प्रदेश के 18 जिलों किशनगंज, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, दरभंगा, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, समस्तीपुर, गोपालगंज, सारण, सुपौल, मधेपुरा, सहरसा, एवं खगडिया में से सबसे अधिक अररिया में 57 लोग, सीतामढी में 31, पश्चिमी चंपारण में 29, कटिहार में 23, पूर्वी चंपारण में 19, मधुबनी, सुपौल एवं मधेपुरा में 13-13, किशनगंज में 11, दरभंगा में 10, पूर्णिया में 9, गोपालगंज में 8, मुजफ्फरपुर, शिवहर एवं सहरसा में 4-4, खगडिया में 3, सारण में 2 में एक व्यक्ति की मौत हुई है।
 
एनडीआरएफ की 28 टीम 1152 जवानों एवं 118 नौकाओं के साथ, एसडीआरएफ की 16 टीम 446 जवानों एवं 92 नौकाओं के साथ तथा सेना की 7 कालम 630 जवानों और 70 नौकाओं के साथ बचाव एवं राहत कार्य में जुटे हुए हैं। राज्य सरकार द्वारा बाढ़ में घिरे लोगों को सुरक्षित निकाले जाने का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। अबतक 721704 लोगों को बाढ़ प्रभावित इलाके से सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है और 1358 राहत शिविरों में 421824 व्यक्ति शरण लिए हुए हैं।
 
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को पूर्वी चंपारण जिला के सुगौली, बंजरिया, चिरैया, मधुबन एवं पिपराही, सीतामढ़ी जिले के रून्नीसैदपुर, मुजफ्फरपुर जिला के औराई, कटरा, मुसहरी एवं मुरौल, शिवहर जिला के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों तथा पटना जिला के फतुहा, पुनपुन एवं मसौढ़ी के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक हवाई सर्वेक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के साथ जल संसाधन मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव अतीश चन्द्रा थे। 
 
बिहार के 18 जिलों के बाढ़ प्रभावित होने के कारण पूर्वमध्य रेल और पूर्वी सीमांत जोन में रेल सेवाएं बाधित रहीं। पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि 20 अगस्त 2017 को खुलने वाली रद्द की गई ट्रेनों में 12524 नई दिल्ली-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस एवं 12436 नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन शामिल हैं।
 
केंद्रीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बूढी गंडक नदी में अप्रत्याशित जलश्राव आने के कारण आज इस नदी के दायां तटबंध के कि0मी0 8.50 के समीप बांध क्षतिग्रस्त हुआ। बाढ़ से निपटने के कार्य कराकर उपरोक्त स्थलों के ‘कट एण्ड’ को संरक्षित एवं ‘होल्ड’ करने की कर्रवाई की जा रही है। बिहार के शेष अन्य सभी बाढ़ सुरक्षात्मक तटबंध सुरक्षित हैं।
 
बाढ़ राहत शिविर के अतिरिक्त वैसे प्रभावित व्यक्ति जो राहत शिविरों में नहीं रह रहे हैं उनके लिए सामुदायिक रसोईघर चलाए जा रहे हैं। इस तरह कुल 2569 सामुदायिक रसोईघर चलाए जा रहे हैं जिसमें 492174 लोगों को भोजन कराया जा रहा है। बाढ़ प्रभावित वैसी आबादी जो पूरी तरह से पानी से घिरी है तथा उन्हें निकाला भी नहीं जा सका है में हेलीकाप्टर के माध्यम से कुल 71 खेप में 3198 पैकेट 160840 किलोग्राम सूखा राशन एयर ड्राप किया गया कुछ इलाके में बाढ़ का पानी घटने की सूचना प्राप्त हुई है। वैसे इलाकों में बाढ़ से प्रभावित परिवार अपने-अपने घरों में भी लौट रहे हैं। (एजेंसी)
Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख