sawan somwar

भाभी को डायन बताकर मार डाला

Updated: सोमवार, 18 सितम्बर 2017 (11:59 IST)
सुपौल। बिहार में सुपौल जिले के मरौना थाना क्षेत्र के गौघाट कदमाहा गांव में देर रात डायन के संदेह में एक महिला एवं उसके पुत्र की हत्या कर दी गई। 
 
पुलिस सूत्रों ने सोमवार को यहां बताया कि रामजी मंडल के भाई रामचन्द्र मंडल और लक्ष्मण मंडल ने भाभी समतोलिया देवी पर डायन होने का आरोप लगाते हुए देर रात उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। रामजी ने जब अपने भाइयों को समझाने की कोशिश की तो उन्होंने अपने भाई पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
 
इसके बाद भाइयों ने अपने बड़े भाई की पत्नी और उसके पुत्र अनिल मंडल पर धारदार हथियार से हमला कर दिया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
 
सूत्रों ने बताया कि गंभीर रूप से घायल रामजी मंडल को दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सुपौल सदर अस्पताल भेज दिया है। (वार्ता)

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

रीवा-सतना के बाढ़ पीड़ितों को कपड़े-खाना और शुद्ध पानी उपलब्ध कराया जाए: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से की सौजन्य भेंट

नई दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे सीएम डॉ.मोहन यादव, रविवार को करेंगे बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण

सोनिया गांधी की किताब 'Belonging: A Journey of Love' पर क्‍या है कंट्रोवर्सी, प्रकाशन ने क्‍यों छापने से किया इनकार?

किसी ने पूछा— RSS जॉइन करने पर मुझे क्या मिलेगा, न्‍यू यॉर्क में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने दिया ये जवाब

अगला लेख