Daily Horoscope
✕

बिहार उपचुनाव : राजग 2, राजद और बसपा 1-1 सीट पर आगे

Updated: शनिवार, 23 नवंबर 2024 (11:49 IST)
Bihar by-election result : बिहार की चार विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए शनिवार सुबह 8 बजे से जारी मतगणना के शुरुआती रुझानों में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) 2 सीट और विपक्षी महागठबंधन तथा बहुजन समाज पार्टी (बसपा) एक-एक सीट पर आगे हैं।
 
निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के अनुसार तरारी और बेलागंज सीट पर राजग के प्रत्याशी और रामगढ़ पर बसपा तथा इमामगंज पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं। इसके अनुसार दूसरे दौर की मतगणना पूरी होने के बाद बसपा के सतीश कुमार यादव रामगढ़ में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी के अशोक कुमार सिंह से 3500 मतों से आगे हैं।
ALSO READ: महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन की प्रचंड जीत के 5 बड़े कारण, भाजपा का अब तक सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
इमामगंज निर्वाचन क्षेत्र में राजद के रौशन कुमार हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) की दीपा कुमारी से 2304 मतों से आगे हैं। तीसरे दौर की मतगणना के बाद कुमार को 13,352 वोट मिले, जबकि केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी की बहू कुमारी को 11,048 वोट मिले।
 
निर्वाचन आयोग द्वारा जारी शुरुआती रुझान के अनुसार तरारी से भाजपा प्रत्याशी विशाल प्रशांत दूसरे चरण की गिनती में 13,592 मत हासिल कर पहले स्थान पर हैं। चार विधानसभा क्षेत्र तरारी, इमामगंज, बेलागंज और रामगढ़ के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुई।
ALSO READ: Election Results : कुछ ही घंटों में महाराष्ट्र और झारंखड पर जनता का फैसला, सत्ता की कुर्सी पर कौन होगा विराजमान
इन सीट पर उपचुनाव के लिए 13 नवंबर को मतदान हुए थे। उपचुनाव के नतीजे सत्तारूढ़ राजग, महागठबंधन और नवगठित जन सुराज पार्टी के लिए महत्वपूर्ण हैं। इन विधानसभा क्षेत्र के मौजूदा विधायकों के लोकसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद उपचुनाव जरूरी हो गए हैं। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

रामलीला मैदान में बोले राहुल गांधी, ज्ञानेश कुमार जेल जाएंगे, यह कोई आम चोरी नहीं है

न राहुल गांधी आएंगे, न अखिलेश यादव', केशव प्रसाद मौर्य ने 2027 चुनाव को लेकर सपा पर साधा निशाना

MP स्थापना दिवस पर PM मोदी का CM मोहन यादव को पत्र, सरकार के कामकाज की सराहना कर दी बधाई

Cyclone Murasu का खौफ, 100 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, जानिए किन राज्यों में मंडराया खतरा

गरीबी में ऐतिहासिक गिरावट, 49.6 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, विश्व बैंक की रिपोर्ट पर PM मोदी ने जताई खुशी

अगला लेख