kundali milan
✕

सवालों के घेरे में बिहार का टॉपर

Updated: गुरुवार, 1 जून 2017 (14:18 IST)
समस्तीपुर। बिहार बोर्ड के इंटरमीडिएट के रिजल्ट्‍स आ चुके हैं। पिछले साल की आर्ट्स टॉपर रहीं रूबी राय की ही तरह इस साल का आर्ट्स टॉपर गणेश भी सवालों के घेरे में है। जिस स्‍कूल में गणेश ने पढ़ाई की, वह भी सवालों के घेरे में है। वह रिजल्ट निकलने के बाद तक गायब रहा। गुरुवार को वह मीडिया के सामने आया। 
 
पिछले साल की आर्ट्स टॉपर रहीं रूबी राय ने कैमरे के सामने पॉलिटिकल साइंस को प्रॉडिकल साइंस बताया था। तब जांच के दौरान इंटर परीक्षा में होने वाले घोटाले की पोल खुल गई थी। उस घोटाले को लेकर बदनाम बिहार बोर्ड का इस साल का आर्ट्स टॉपर गणेश कुमार भी सवालों के घेरे में आ गया है।
 
जिस स्कूल से गणेश कुमार ने टॉप किया है, उसमें एक भी प्रशिक्षित शिक्षक नहीं है। स्कूल में मात्र छ: क्लास रूम हैं। इनमें न तो दरवाजा है और न ही खिड़की। न ही दीवार पर प्लास्टर है और न ही फर्श बना है। प्रयोगशाला भी नाम के लिए है। लाइब्रेरी में नाममात्र की किताबें हैं। भवन की पक्की छत भी नहीं है। न ही स्कूल में बिजली है। ऐसे में इंटरमीडिएट का टॉपर सवालों के घेर में है। 

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

अगला लेख