Hanuman Chalisa

बीएचयू हिंसा, 125 सपा कार्यकर्ता हिरासत में

Updated: मंगलवार, 26 सितम्बर 2017 (01:10 IST)
वाराणसी। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में छेड़खानी के खिलाफ आंदोलनरत छात्राओं से मिलने जा रहे करीब 125 समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने सोमवार को यहां हिरासत में लिया है।
 
पुलिस सूत्रों ने बताया कि बीएचयू परिसर में गत शनिवार रात हुई हिंसक घटनाओं के बाद उत्पन्न तनाव के मद्देनजर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इन कार्यकर्ताओं को एहतियात के तौर पर हिरासत में लिया गया है। उन्हें स्थानीय पुलिस लाइन में रखा गया है तथा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
 
सपा प्रवक्ता मनोज राय धूपण्डी ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर विधान पार्षद लीलावती कुशवाहा एवं रामवृक्ष यादव समेत पार्टी का 9 सदस्यीय एक दल बीएचयू पहुंचा था। दल के सदस्य पीड़ित छात्राओं से मिलकर हालात का जायजा लेना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें परिसर में प्रवेश करने से रोक दिया और लंका इलाके में मुख्य प्रवेश द्वार पर उन्हें हिरासत में ले लिया। 
 
उन्होंने बताया कि पुलिस ने लगभग 125 नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। सपा नेताओं को पीड़ित छात्राओं से मिलने से रोके जाने पर उनके समर्थकों ने केंद्र की नरेन्द्र मोदी एवं उत्तरप्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
 
उधर, छात्राओं पर लाठीचार्ज एवं हिंसक घटनाओं के लिए कुलपति प्रो. गिरीश चन्द्र त्रिपाठी को जिम्मेवार ठहराते हुए उनके इस्तीफे की मांग को लेकर छात्र-छात्राओं के कई समूह सोमवार को भी अलग-अलग स्थानों पर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। (वार्ता) 
Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख