sawan somwar

बीएचयू में हिंसा में घायलों को लेकर मुख्यमंत्री ने मांगी रिपोर्ट

Updated: रविवार, 24 सितम्बर 2017 (19:26 IST)
वाराणसी/ लखनऊ। छेड़खानी की एक घटना के खिलाफ छात्रों के विरोध प्रदर्शन ने शनिवार रात वाराणसी स्थित काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान पुलिस के लाठीचार्ज में महिलाओं समेत कई छात्र और 2 पत्रकार भी घायल हुए हैं। हिंसा के मद्देनजर विश्वविद्यालय ने सोमवार से 2 अक्टूबर तक छुट्टियों की घोषणा कर दी है। पहले विश्वविद्यालय में पहले 28 सितंबर से छुट्टी होने वाली थी।
 
उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संभागीय आयुक्त, वाराणसी से घटना के बारे में रविवार को रिपोर्ट मांगी। उधर समाजवादी पार्टी समेत विभिन्न दलों ने पुलिस की कार्रवाई की निंदा की।
 
पुलिस के लाठीचार्ज में महिलाओं समेत कई छात्र और 2 पत्रकार भी घायल हुए हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि संघर्ष के दौरान कुछ पुलिसकर्मी भी जख्मी हुए। इस दौरान छात्रों ने आगजनी भी की। पुलिस और विश्वविद्यालय सूत्रों के अनुसार हिंसा तब हुई, जब गुरुवार को हुई कथित छेड़खानी का विरोध कर रहे कुछ छात्र शनिवार रात विश्वविद्यालय के कुलपति से मिलना चाहते थे।
 
सूत्रों के अनुसार विश्वविद्यालय के सुरक्षा गार्डों ने उन्हें रोका और पुलिस को सूचित किया गया। बीएचयू के प्रवक्ता ने कहा कि कुछ छात्र कुलपति के आवास में जबरन प्रवेश करना चाहते थे, लेकिन विश्वविद्यालय के सुरक्षा गार्डों ने उन्हें रोका। इसके बाद छात्रों में शामिल हो गए बाहरी लोगों ने पथराव किया। हालात पर नियंत्रण करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज का सहारा लिया।
 
मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने लखनऊ में कहा कि मैंने वाराणसी के संभागीय आयुक्त से समूची घटना के बारे में रिपोर्ट मांगी है। (भाषा)

Show comments

Avadh Ojha : 30-40 करोड़ लोगों को निपटा दूंगा, भगवान मुझे कभी सत्ता में मत लाना, अब सत्ता की कुर्सी से क्यों डर रहे हैं अवध ओझा

रेल यात्रियों को क्या फायदा होगा, 7 हाई-डेंसिटी रेल नेटवर्क को फोर-लेन करने की मिली मंजूरी

1.43 लाख का iPhone 14 Pro ऑर्डर किया, बॉक्स में निकला नकली चीनी फोन, अब कंपनी देगी करीब ₹1.7 लाख

ब्रिटेन में क्यों फंसे हैं विजय माल्या? भगोड़े कारोबारी ने किया बड़ा दावा

मजिस्ट्रेट की इतनी हिम्मत..? छात्र को नोटिस भेजने पर भड़के CJI, ग्रेटर नोएडा प्रशासन को लगाई कड़ी फटकार

सभी देखें

गुजरात विधानसभा में अत्याधुनिक पोर्टेबल अस्पताल 'BHISHM Cube-R300' की प्रदर्शनी, महज 12 मिनट में होता है तैयार

बिना बीज के खिलते हैं रहस्यमयी फूल, जानिए हनोल के महासू देवता मंदिर की खास बातें

सोचा था iPhone 18 प्रो आएगा तो 17 सस्ता होगा, Apple ने उल्टा बढ़ा दी कीमत, बने Memes

यात्री परिवहन विजन समिट-2026: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 11 सितंबर को करेंगे दो दिवसीय समिट का शुभारंभ

भूपेंद्र पटेल सरकार का बड़ा फैसला: मूंगफली, मूंग, उड़द और सोयाबीन की MSP पर खरीद के लिए पंजीकरण

अगला लेख