biodatamaker

वाराणसी के बीएचयू में आईआईटी का शोध छात्र लापता

Updated: शनिवार, 25 मार्च 2017 (14:51 IST)
वाराणसी। उत्तरप्रदेश में वाराणसी स्थित काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) के लापता शोध छात्र का 2 दिन बाद भी पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा। 
 
पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यहां बताया कि बांदा जिले के निवासी रामजी तोमर बीएचयू की भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) से धातुकीय अभियांत्रिकी विषय में शोध कर रहा था। वह बीएचयू परिसर स्थित सीवी रमन छात्रावास के अपने कमरे से गत गुरुवार की दोपहर अचानक लापता हो गया था। छात्रावास प्रशासन की शिकायत पर पुलिस ने शुक्रवार को लापता छात्र की जांच शुरू की। 
 
उन्होंने बताया कि छात्र तोमर छात्रावास के कमरा नंबर 200 में रहता था। जांच के दौरान उसके कमरे से एक मोबाइल फोन एवं एक पत्र मिला है। पत्र में उसने अपने लापता होने के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। उसके कमरे को सील कर दिया गया और मामले की जांच की जा रही है। 
 
पुलिस अधिकारी ने बताया कि छात्र के पिता रामअवतार तोमर के अलावा छात्रावास के कुछ अन्य छात्रों से बातचीत कर रामजी के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। मौके से मिले पत्र की भी पुलिस जांच कर रही है ताकि यह पता चल सके कि उसे उसने खुद लिखा या किसी अन्य ने? 
 
उन्होंने बताया कि तोमर के बारे में पता चला है कि उसका अपने विषय के अलावा अध्यात्म के प्रति गहरा झुकाव था। पुलिस को आशंका है कि वह इस वजह से भी लापता हो सकता है। (वार्ता)
Show comments

नितिन नवीन की टीम में 2 मुस्लिम, जानिए कौन हैं तारिक मंसूर और कुंवर बासित अली?

Jio Prime : ₹300 में सालभर रिचार्ज की टेंशन खत्म! 20 अगस्त से मिलेगा सब्सक्रिप्शन, ₹299 वाला प्लान रहेगा जारी

BJP की नई टीम का ऐलान: स्मृति ईरानी-वसुंधरा राजे की वापसी, पीयूष गोयल बने कोषाध्यक्ष

Twisha Sharma Death Case: CBI की 636 पन्नों की चार्जशीट में बड़ा खुलासा, रिटायर्ड जिला जज और बेटे को बनाया आरोपी

CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर जान ली, बंगाल में सरकारी स्कूल की बदहाली दिखाना पड़ा भारी, दीपके ने साधा निशाना

सभी देखें

UP Flood Alert : बाढ़ से निपटने के लिए योगी सरकार अलर्ट, 86 टीमें तैनात; 1,586 चौकियां और 1,263 शरणालय तैयार

2017 के पहले सपाई हड़प लेते थे गरीबों का राशन कार्ड, अब 15 करोड़ लोगों को निरंतर निशुल्क मिल रहा राशन : CM योगी

UP ATS की बड़ी कार्रवाई, जैश-ए-मोहम्मद से कथित संबंध के आरोप में 24 वर्षीय युवक गिरफ्तार, पाकिस्तान भेज रहा था फंड

Jio Prime : ₹300 में सालभर रिचार्ज की टेंशन खत्म! 20 अगस्त से मिलेगा सब्सक्रिप्शन, ₹299 वाला प्लान रहेगा जारी

सीतापुर की रोली के जीवन में खुशियों की ‘बारिश’

अगला लेख