Hanuman Chalisa
✕

भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं पर धन एकत्र करने के लिए मामला दर्ज

Updated: सोमवार, 5 जून 2017 (13:45 IST)
मुजफ्फरनगर। जिले के शुक्रताल इलाके में कथित दलित संगठन के वास्ते धन जुटाने के लिए समाज में नफरत फैलाने के आरोप झेल रही भीम आर्मी के अनेक कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज किया गया है।
 
बताया जाता है कि भीम आर्मी से जुड़े कार्यकर्ताओं ने यहां लोगों के बीच पर्चे बांटे और उनसे 14 जून को जिले के रठेरी गांव में होने वाली एक पंचायत में शामिल होने की अपील की।
 
पुलिस ने कल शुक्रताल में भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं द्वारा धन एकत्रित करने के उद्देश्य से बनाए एक शिविर को नष्ट कर दिया और वहां रखे पर्चे एवं दानपात्र हटा दिए।
 
पुलिस ने कल अनेक कार्यकर्ताओं के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 153 (दंगों के इरादे से भीड़ को उकसाने) के तहत मामला दर्ज किया। जिन लोगों पर मामला दर्ज किया गया है उसमें अमित कुमार, बबलू और हरीश फिलहाल फरार हैं।
 
इसी बीच सहारनपुर पुलिस ने भीम आर्मी के प्रमुख चन्द्रशेखर और अन्य फरार नेताओं की सूचना बताने वाले को ईनाम देने की घोषणा की है। पुलिस सहारनपुर में हुई जातीय हिंसा के मामले में भीम आर्मी के नेताओं की तलाश कर रही है।
 
सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी बबलू कुमार के मुताबिक चन्द्रशेखर और उनके समर्थकों विनय रतन, कमल और मंजीत की जानकारी देने वाले को 12,000 रुपए का इनाम दिया जाएगा। इन लोगों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। (भाषा)
Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

दिल्ली में प्रदूषण पर बड़ा एक्शन, 1 नवंबर से डबल होंगे पार्किंग चार्ज, 50% वर्क फ्रॉम होम और बीएस-6 से नीचे के वाहनों की एंट्री बैन

CJP के प्रोटेस्ट कॉल से लेना-देना नहीं, AISA नेता नेहा बोरा का दिल्ली हाईकोर्ट में बयान

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

चीन के तिब्बत में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 मापी गई तीव्रता

अगला लेख