dharma sangrah
✕

बंगाल निकाय चुनाव : TMC का सातों निकाय पर कब्जा, BJP दूसरे नंबर पर

Updated: गुरुवार, 17 अगस्त 2017 (21:24 IST)
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में हुए नगर निकाय चुनावों में गुरुवार को तृणमूल कांग्रेस ने सभी सात निकायों पर कब्जा कर लिया, जबकि वाम दलों को तीसरे स्थान पर छोड़ते हुए भाजपा अधिकतर स्थानों पर दूसरे स्थान पर रही
 
भाजपा ने तीन नगर निकायों में छह सीटें जीतीं, जिनमें उत्तर बंगाल के धूपगुड़ी में चार और बुनियादपुर (उत्तर बंगाल) तथा दक्षिण बंगाल के पंसकुरा में एक-एक सीट शामिल है। तृणमूल ने भी पंसकुरा और पूर्वी मिदनापुर जिला के हल्दिया, बीरभूम के नलहाटी, दक्षिण दिनाजपुर के बुनियादपुर और जलपाईगुड़ी जिले के धूपगुड़ी में सीटें जीतीं।
 
पार्टी ने बर्धमान पश्चिम जिला के दुर्गापुर नगर निगम के सभी 43 वार्डों पर अपना कब्जा जमाते हुए बड़ी जीत दर्ज की, इसके अलावा कूपर्स कैंप में उसने सभी 12 सीटों पर जीत दर्ज की। गुरुवार को घोषित चुनाव परिणामों के अनुसार, हल्दिया नगर पालिका में भी तृणमूल ने सभी 29 सीटों पर चुनाव जीता।

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

उत्तराखण्ड को मिला ₹1,475 करोड़ का विकास पैकेज, अमित शाह ने 62 योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

संत भावविभोर, बोले- योगी सरकार के प्रयासों ने दीपोत्सव को बनाया वैश्विक पहचान

योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे

अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार : CM योगी

अगला लेख