Hanuman Chalisa

गोमांस विवाद : भाजपा उम्मीदवार से मांगेगी जवाब

सोमवार, 3 अप्रैल 2017 (20:03 IST)
तिरुवनंतपुरम। 'अच्छी क्वालिटी वाला गोमांस' जैसी टिप्पणी कर के विवाद पैदा करने वाले केरल के मलाप्पुरम उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी श्रीप्रकाश ने सोमवार को सफाई दी कि वे गोवध के खिलाफ हैं और इस मुद्दे पर पार्टी की राष्ट्रीय नीति के साथ हैं, वहीं राज्य नेतृत्व ने कहा है कि उनसे स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।
 
श्रीप्रकाश ने रविवार को मलाप्पुरम में कथित तौर पर कहा था कि अगर 12 अप्रैल को होने वाले उपचुनाव में वे जीत जाते हैं तो वे जिले में 'अच्छी क्वालिटी वाला गोमांस' उपलब्ध कराएंगे तथा इसके साथ ही मांस की गुणवत्ता सुनिशिचित करने के लिए बूचड़खानों को वातानुकूलित किया जाएगा।
 
भाजपा नेता ने सोमवार को अपनी सफाई में कहा कि उनके शब्दों को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया और उनकी बात का मकसद जनता को अच्छी गुणवत्ता वाला भोजन उपलब्ध कराने से था। उन्होंने कहा कि मेरे शब्दों को तोड़ा-मरोड़ा गया है। मैं गोवध के खिलाफ हूं। उत्तरप्रदेश में जिन बूचड़खानों को बंद किया गया है, वे अवैध हैं। मेरा मतलब यह था कि लोगों को गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जाना चाहिए।
 
उन्होंने कहा कि गोवध को प्रतिबंध करना है या नहीं, यह निर्णय केरल सरकार को करना है। इस बीच भाजपा के राज्य नेतृत्व ने श्रीप्रकाश के विवादास्पद बयान से खुद को अलग कर लिया है और कहा कि उनसे जवाब मांगा जाएगा।
 
केरल भाजपा अध्यक्ष के राजशेखरन ने कहा कि मुझे पता नहीं है कि उन्होंने वास्तव में क्या कहा है लेकिन मैं उनसे इस बारे में पूछूंगा। मैं मलाप्पुरम जा रहा हूं। इस मुद्दे पर हमारा रुख अलग नहीं है। हम (राज्य नेतृत्व) राष्ट्रीय पार्टी की नीति के साथ हैं। हालांकि हमें यह जानने की जरूरत है कि वास्तव में उम्मीदवार ने क्या कहा है। मुझे ऐसा लगता है कि उन्होंने वधशालाओं को आधुनिक बनाने की बात की थी। (भाषा)
Show comments

POCSO कानून के दुरुपयोग पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, कहा- लड़का-लड़की को भागने से सरकार कैसे रोकेगी

रूस ने ईरान की मदद के लिए भेजा प्रलयंकारी विमान Tu-214PU, ट्रंप की रूस को चुनौती, क्या बढ़ेगा युद्ध का दायरा?

दतिया से टिकट कटने पर छलक आएं नरोत्तम मिश्रा के आँसू, आशुतोष तिवारी की नामांकन रैली में मंच पर हुए भावुक

चलती ट्रेन में पूजा का वायरल वीडियो: रेलवे ने बताया पूरा सच, 3 लाख में बुक था लग्जरी सैलून कोच; जानिए क्या हैं नियम

तमिलनाडु में गो-हत्या पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: हाई कोर्ट के पूर्ण प्रतिबंध वाले आदेश पर लगाई रोक

सभी देखें

7 Electric Scooters, कम हाइट वालों को ट्रैफिक में भी नहीं होगी परेशानी, देखें List

अब वैष्‍णो देवी चढ़ावे में घोटाला! 550 करोड़ की चांदी के गबन का आरोप

Fact Check : सेटेलाइट तकनीक से सड़क और हवा में चलने वाली बस? जानिए नितिन गडकरी के दावों का सच

WhatsApp यूजरनेम फीचर पर भारत में लगी रोक, सुरक्षा चिंताओं पर Meta ने क्या कहा

नासिक में वॉटरफॉल घूमने गए परिवार का 15 KM पीछा किया, मारपीट की, कार भी फोड़ी

अगला लेख