biodatamaker

मनाली में बादल फटने के बाद का ब्यास नदी उफान पर, सड़क का करीब 100 मीटर हिस्सा बहा

Updated: सोमवार, 25 जुलाई 2022 (22:02 IST)
मनाली। सोमवार रात करीब 3 बजे अटल टनल रोहतांग के पास बादल फटा है। टनल के साउथ पोर्टल से सटे सेरी नाला में यह बादल फटने से ब्यास नदी उफान पर आ गई जिससे पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। बाढ़ की चपेट में आने से 2 पैदल पुल और 1 सड़क का करीब 100 मीटर हिस्सा बह गया है और अन्य नुकसान भी पहुंचा है।
 
वहीं लाहौल के तेलिंग नाला में भारी बारिश से बाढ़ आ गई, जिस वजह से मनाली-लेह मार्ग करीब 5 घंटे तक बंद रहा। जिला कुल्लू की सैंज घाटी की अति दुर्गम ग्राम पंचायत गाड़ापारली के शाक्टी गांव में भारी बारिश के बाद नाले में बाढ़ आने से नुकसान हुआ है।
 
गांव के साथ बहने वाले नाले की बाढ़ का मलबा शाक्टी गांव के शेर सिंह के बगीचे तक पहुंच गया। गांव के देवता बिठ ऋषि के मंदिर के पास भी भूस्खलन हुआ है। पटवार खाना छलूडो की पैदल पुलिया भी पानी में बह गई है। घाटी के निहारनी से कुटला, मरौड़, शाक्टी, शुगाड़ का पैदल रास्ता जगह-जगह बंद हो गया है। इससे लोगों को सामान घर पहुंचाना मुश्किल हो गया है।
निहारनी से मझाण के रास्ता पर पहाड़ी दरकने से लोगों को वाया मेल गांव होकर जाना पड़ रहा है। न्यूली में मनु ऋषि मंदिर का पैदल रास्ता भी क्षतिग्रस्त हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि भारी बारिश के कारण गांववासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उपमंडलाधिकारी बंजार प्रकाश चंद आजाद ने कहा कि राजस्व विभाग से बारिश से हुए नुकसान की रिपोर्ट मांगी है।(फ़ाइल चित्र)

Show comments

SCO Summit : पाकिस्तान ने PM मोदी की फोटो की क्रॉप, वीडियो भी काटा, भारत ने दिखाया पूरा सच

Bristy Mukherjee Death : ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि मुखर्जी की मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव, शिक्षक भर्ती मामले में गई थी नौकरी, जांच शुरू

NEET प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली समेत 5 राज्यों में FIR रद्द; CJP नहीं करेगी प्रोटेस्ट

Redmi Note 17 Pro Max 5G India Launch: भारत में जल्द दस्तक देगा Xiaomi का नया स्मार्टफोन, 10,000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

नेपाल बाढ़ की तबाही का खौफनाक मंजर: एक घर के मलबे से मिले 23 शव, 4000 से ज्यादा लोग अब भी लापता

सभी देखें

LIVE: CBI करेगी दिशा सालियान मामले की जांच

पति ने छोड़ा साथ, तीन बेटों की जिम्मेदारी… फिर भी नहीं टूटी बबीता, ठेले से दुकान तक पहुंची ‘आत्मनिर्भरता’ की कहानी

कीर्तिखाल का भैरवगढ़ी मंदिर: गढ़वाल के रक्षक काल भैरव का धाम, जानें क्या है खास

गन्ने के खेत से विदेशी बाजार तक पहुंची यूपी की एक्सपोर्ट चेन, निर्यात नीति ने बदली तस्वीर

GIDC प्लॉट धारकों के लिए बड़ी राहत: राज्य सरकार ने घोषित की 'GIDC एम्नेस्टी स्कीम'

अगला लेख