biodatamaker
✕

मां से बिछड़े भालू के मासूम बच्चों की देखभाल

Updated: गुरुवार, 8 फ़रवरी 2018 (16:59 IST)
गुवाहाटी। असम में मां से बिछड़े भालू के बच्चों का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे बोतल से दूध पी रहे हैं।
 
असम के कर्बी आंगलोंग जिले के डोकमोका में भालू के दो बच्चे अपनी मां से बिछड़ गए थे। जब इलाके के लोगों को जानकारी मिली तो उन्होंने मानवता का परिचय देते हुए इन बच्चों को बचाया और इनकी देखभाल की। 
 
भालू के ये बच्चे बेहद कमजोर और डरे-सहमे थे। लोगों ने इनका ख्याल रखा और फिर इन्हें वन विभाग की टीम को सौंप दिया गया।
 
अब इन बच्चों का काजीरंगा वाइल्डलाइफ रिहैबिलिटेशन सेंटर पर और बेहतर तरीके से ख्याल रखा जा रहा है। सेंटर के कर्मचारी इन बच्चों की बड़े ही प्यार और दुलार के साथ देखभाल कर रहे हैं।
 
यहां इन बच्चों को कम्बल में लपेट में रखा गया है ताकि इन्हें ठंड ना लग जाए। बच्चों को बोतल से दूध पिलाया जाता है। मां से अलग होने के बाद सेंटर के कर्मचारी ही बच्चों की मां का फर्ज निभा रहे हैं। इस घटना ने एक बार फिर इंसानियत के उस पहलू को उजागर किया है, जो अक्सर अनदेखा रह जाता है।

Show comments

Tiger Shroff Firing Case में मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा, प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या कहा

Uttarakhand : कुंजापुरी मेले में दलेर मेहंदी का कार्यक्रम बीच में रुकवाया, मंत्री सुबोध उनियाल ने लगाई फटकार

BSNL यूजर्स ध्यान दें! ऐसे चेक करें रिचार्ज की वैलिडिटी और बचा हुआ डेटा, ये हैं 4 आसान तरीके

Electric Scooter : सस्ते स्कूटर की होने वाली है धमाकेदार इंट्री, जान लीजिए फीचर्स, और क्या हो सकती है कीमत

UP चुनाव 2027 : सर्वे में BJP को बढ़त का दावा, योगी सरकार से 77% संतुष्ट, CM पद के लिए योगी आदित्यनाथ पहली पसंद

सभी देखें

PM मोदी ने दिल्ली में किया रावण दहन, बोले– रामराज्य का मतलब शासन नहीं, सत्ता का उद्देश्य जनकल्याण है...

अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, CJP के प्रोटेस्‍ट पर लगेगा ब्रेक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

आतंकियों को पनाह देने वालों पर रक्षामंत्री राजनाथ का कड़ा प्रहार, SCO की बैठक में बोले- नहीं चलेगा दोहरा रवैया...

उत्‍तराखंड के CM धामी ने दी दशहरे की शुभकामनाएं, देहरादून में धूमधाम से होगा रावण का दहन

PM मोदी ने दशहरे पर RSS प्रमुख मोहन भागवत के संबोधन की क्‍यों की तारीफ? बोले- आपका बयान प्रेरणादायी है...

अगला लेख