• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Barkha Singh to join BJP today
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , शनिवार, 22 अप्रैल 2017 (11:20 IST)

बरखा सिंह भाजपा का दामन थामेंगी

Barkha Singh
नई दिल्ली। दिल्ली महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष बरखा शुक्ला सिंह आज भाजपा में शामिल होंगी। उन्होंने गुरुवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।
 
कांग्रेस ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में बरखा सिंह को शुक्रवार को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया।      
 
भाजपा की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार बरखा सिंह आज पार्टी में शामिल होंगी। भाजपा ने दोपहर एक बजे प्रदेश कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया है जिसमें सुश्री सिंह के शामिल होने की औपचारिकता पूरी की जाएगी। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
ट्रंप के यात्रा प्रतिबंध को लेकर कानूनी लड़ाई तेज