sawan somwar

आसमान से 'आफत के ओले' बरसे (वीडियो)

Updated: गुरुवार, 1 जून 2017 (00:18 IST)
बांसवाड़ा-जयपुर। पश्चिमी विक्षोभ के कारण आज आसमान से बारिश नहीं बल्कि आफत के ओले बरसे, जिनसे गर्मी से तो लोगों को राहत मिली लेकिन कई जगह खुले में रखा अनाज बरबाद हो गया। आसमान से बॉल बराबर ओले गिरे, यदि ये ओले किसी के सिर पर गिर जाएं तो सिर फोड़ दें। झमाझम बारिश और ओलों की बरसात से गर्मी छू मंतर हो गई है। 
 
बांसवाड़ा में आसमान से गिरे ये ओले इतने बड़े थे कि लोग अपने घरों से ही उन्हें गिरता हुआ देखते रहे। कुछ ने इन्हें उठाकर हाथ में लेने का खतरा मोल लिया जबकि बच्चे इन्हें देखकर खुश होते रहे। 
बारिश से लोगों को गर्मी से राहत :  राजधानी जयपुर सहित, पिलानी, चूरू और कोटा में हुई बारिश से पूर्वी राजस्थान में लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग प्रवक्ता के अनुसार जयपुर में 21 मिलीमीटर, पिलानी 5.4 मिलीमीटर, चूरू 3.2 मिलीमीटर, कोटा 0.8 मिलीमीटर बारिश और श्रीगंगानगर में बूंदाबांदी दर्ज की गई।
 
उन्होंने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश में सक्रिय हुई मानसून पूर्व बारिश की गतिविधि के आगामी दो दिनों तक जारी रहने की संभावना है। पिछले 24 घंटों के दौरान पूर्वी राजस्थान के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई।

झालावाड़ जिले के मनोहर थाना 3 सेंटीमीटर उदयपुर के मावली में दो सेंटीमीटर, झालावाड के पचपहाड में दो सेंटीमीटर, उदयपुर के गिरवा में दो सेंटीमीटर, भादरा, सरदार शहर में दो-दो सेंटीमीटर और अन्य स्थानों में एक एक सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई।
 
गुलाबी नगरी में आज सुबह अचानक मौसम में आए बदलाव के बाद तेज धूलभरी आंधी के साथ तेज बारिश के कारण कार्यालय और अपने संस्थानों के लिये निकले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। तेज अंधड के कारण कई स्थानों पर पेड़ गिर गए।

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में धूलभरी आंधी के साथ बारिश और पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में लू चलने और कुछ स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बौछारे पड़ने की संभावना जताई है।
Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

केरल में ओणम पर शराब बिक्री ने बनाया रिकॉर्ड, 8 दिनों में 771 करोड़ रुपए की बिक्री

Raksha Bandhan 2026 : बहनों के लिए फ्री बस सेवा, 1,200 रुपए तक प्रोत्साहन पाएंगे चालक-परिचालक

CM योगी का सख्त निर्देश- विकास परियोजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक्सप्रेसवे से डिजिटल लाइब्रेरी तक काम समय पर पूरा करें

कक्षा 9 से 12 के छात्रों के लिए बड़ा बदलाव! योगी सरकार का APAAR ID पर फोकस, डिजिटल रिकॉर्ड से छात्रवृत्ति तक होंगे आसान

इंसानियत शर्मसार! नेपाल बाढ़ त्रासदी में दिखी हैवानियत, लाशों से गहने नोच रहे हैं नराधम

अगला लेख