kundali milan
✕

बैंक की कतार में लगे 65 वर्षीय वृद्ध की मौत

Updated: गुरुवार, 15 दिसंबर 2016 (18:43 IST)
शिवपुरी (मप्र)। जिले के खनिया धाना पुलिस थानांतर्गत ग्राम गूडर में 65 वर्षीय एक वृद्ध की बुधवार को कथित तौर पर उस समय मौत हो गई, जब वह रुपए निकालने के लिए बैंक की शाखा के बाहर कतार में लगा हुआ था।
मृतक वृद्ध के पुत्र शालिग्राम ने बताया कि अस्थमा के मरीज उसके पिता कमला वंशकार (65) बुधवार को गांव में पंजाब नेशनल बैंक से 4,000 रुपए निकालने के लिए सुबह 10 बजे से लगभग डेढ़ घंटे तक कतार में खड़े थे। लेकिन बैंक प्रबंधन ने उनकी हालत पर गौर न करते हुए उन्हें कतार में खड़े रखा, जिसके कारण उसकी हालत बिगड़ गई और कुछ समय बाद उन्होंने दम तोड़ दिया।
 
खनिया धाना पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक जगमोहन तोमर ने कहा कि वंशकार पहले से ही बीमार था और बैंक से रुपए निकालने के लिए उसके 3 बेटे और एक अन्य व्यक्ति उसके साथ आए थे। उन्होंने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। (भाषा)

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

Top News : परिसीमन बिल पर खरगे के घर विपक्ष की बैठक, कोहरे से 25 ट्रेनें रद्द; रोहित शर्मा को फिर मुंबई इंडियंस की कमान

रूस अंतरिक्ष में उपयोग के लिए बना रहा है परमाणु हथियार, जानिए विस्फोट से धरती पर क्या-क्या हो जाएगा ठप?

UP News : हाड़ कंपाती ठंड में मजदूरों को बड़ी राहत देगी योगी सरकार, 1 दिसंबर से खुलेंगे मुफ्त लेबर अड्डे; बिस्तर और खाना भी मिलेगा

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

अगला लेख