dharma sangrah
✕

पाकिस्तान जाने की फिराक में बांग्लादेशी घुसपैठिया गिरफ्तार

Updated: गुरुवार, 5 अक्टूबर 2017 (11:56 IST)
बाड़मेर। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास बाड़मेर जिले के गडरारोड थाना क्षेत्र से मंगलवार देर शाम सीमापार कर पाकिस्तान जाने की फिराक में 1 बांग्लादेशी घुसपैठिए को गिरफ्तार किया। हालांकि बांग्लादेशी घुसपैठिए को अंतरराष्ट्रीय सीमा तक लाने वाला एजेंट सुरक्षा एजेंसियों को चकमा देकर फरार हो गया।
 
सीमा सुरक्षा बल ने गिरफ्तार बांग्लादेशी घुसपैठिए को गडरारोड पुलिस को सौंप दिया है जिससे शुक्रवार को विभिन्न सुरक्षा एजेंसियां पूछताछ करेंगी। सीमा सुरक्षा बल के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि गोपनीय सूचना के आधार पर मंगलवार देर शाम फॉरवर्ड सीमा चौकी के पास से सीमापार कर पाकिस्तान जाने की फिराक में 1 बांग्लादेशी घुसपैठिए को गिरफ्तार किया गया।
 
उन्होंने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम मोहम्मद यूसुफ बताया, जो गुवाकला, बांग्लादेश का निवासी है। उसके पास से कुछ कपड़े और 3 हजार रुपए बरामद किए गए। सूत्रों ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ के दौरान बांग्लादेशी नागरिक ने बताया कि वह करीब 3 महीने पहले बांग्लादेश से अवैध रूप से भारत आया था और दिल्ली में रह रहा था। उसके मुताबिक वह वहां पर दिहाड़ी मजदूरी का काम करता था। (भाषा)

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के मास्टस्ट्रोक से बिखर गया राहुल की अगुवाई वाला INDIA गठबंधन?

परिसीमन बिल पर केंद्र सरकार को मिला DMK का साथ, 22 लोकसभा सांसदों के समर्थन का ऐलान

कल्पना सोरेन संग अर्जुन मुंडा के आवास पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, सायरा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

LIVE: इंडिया गठबंधन को बड़ा झटका, परिसीमन बिल को DMK का समर्थन

ऋषिकेश में 100 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक राफ्टिंग बेस स्टेशन, रोजगार और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

अगला लेख