sundarkand

बजरंग दल ने फिर पकड़ा गौवंश से भरा ट्रक

Updated: मंगलवार, 21 मार्च 2017 (23:34 IST)
बैतूल। जिले में गौवंश तस्करों के हौसले बुलंद है यही वजह है कि आज दिन-दहाड़े गौ तस्करों द्वारा ट्रकों में भरकर गौवंश तस्करी की जा रही है। अभी कुछ ही दिन पूर्व बजरंग दल द्वारा फोरलेन स्थित मिलानपुर स्थित टोल गेट पर लगभग 50 गौवंश से भरे ट्रक पकड़ा था। दिन के उजाले में हो रही गौवंश तस्करी को लेकर पुलिस की सक्रियता पर भी सवालिया निशान लग चुका है।

मंगलवार दोपहर लगभग 2 बजे बैतूल से नागपुर फोरलेन पर स्थित पंखा जोड़ पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने  बेरहमी से ठूंस-ठूंस कर भरे गौवंश के ट्रक क्रमांक एमपी-09/ एच-ई0758 को पकड़ने में सफलता हासिल की है। जानकारी के अनुसार ट्रक नागपुर की ओर जा रहा था जिसमे लगभग आधा सैकड़ा गौवंश बरामद हुए हैं।
 
बजरंगदल बैतूल विभाग सह-संयोजक कृष्णकांत गावंडे ने बताया कि सुचना पर कार्यकर्ताओं द्वारा ट्रक का पीछा किया और पंखा जोड़ पर ट्रक को पकड़ लिया गया। ट्रक में भरे गौवंश को त्रिवेणी गौशाला झगड़िया पहुंचाया गया।
इस कार्रवाई में बजरंग दल के चंचल राजपूत, भवानी गावंडे, अर्पित वर्मा, राजू ठाकुर, ललित पोटफोड़े, अर्जुन धाड़से, मोनू गव्हाड़े सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे। 

Show comments

क्‍यों नहीं हटे उज्‍जैन के खड़े हनुमान, चमत्‍कार या कुछ और, क्‍या है रील्‍स और वीडियो की हकीकत?

BRICS Summit 2026 : BRICS समिट के लिए भारत आएंगे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, 11 सितंबर को PM मोदी के साथ होगी द्विपक्षीय बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

Apple Event 2026 : iPhone 18 से Foldable iPhone Ultra तक, जानिए 'Surprise and Shine' इवेंट में क्या-क्या होगा

2026 Maruti Baleno Facelift , ₹6.10 लाख से शुरू कीमत, नया इंजन और Level-2 ADAS जैसे धांसू सेफ्टी फीचर्स

‘नाराज फूफा जी चिल्लाएंगे- ट्रक वालों का क्या होगा?’ PM मोदी का तंज, फ्रेट कॉरिडोर पर गिनाईं उपलब्धियां

सभी देखें

सुप्रीम कोर्ट का सवाल, क्या अब नए खेल कानून के दायरे में आएंगे बीसीसीआई और राज्य क्रिकेट संघ?

उज्‍जैन के खड़े हनुमानजी के सामने सारी तकनीकें ध्‍वस्‍त, अब IIT इंदौर बताएगा क्‍या है वजह, कैसे विस्‍थापित होगी प्रतिमा?

डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों से क्यों नाराज हैं भारतीय-अमेरिकी? मिडटर्म इलेक्शन पर दिखेगा असर

भोपाल में MBBS इंटर्न पर वाटर कैनन मामले में कार्रवाई, दो पुलिसकर्मी लाइन अटैच, अब गृह सचिव करेंगे जांच

मंत्रालय के सामने धरने पर बैठे कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा पुलिस हिरासत में, स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल के इस्तीफे की मांग

अगला लेख