sundarkand

अमरनाथ बोर्ड झुका, दोनों ही यात्रा मार्गों में लगेंगे लंगर

Updated: शुक्रवार, 7 जून 2019 (18:19 IST)
जम्मू। 1 जुलाई से शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा के मद्देनजर लंगर समितियों ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। उधमपुर में भी लंगर समितियां अपनी तैयारी में जुटी हैं। ऐसी ही एक लंगर समिति के अध्यक्ष राजपाल सुलतान ने कहा कि हम बीते 4-5 दिन से यहां पर लंगर के लिए तैयारी कर रहे हैं। हमारी कोशिश है कि काम जल्द से जल्द समाप्त हो जाए।
 
दरअसल, पिछले 1 सप्ताह से श्री बाबा अमरनाथ श्राइन बोर्ड और लंगर संगठनों के बीच चल रहा विवाद गुरुवार रात को समाप्त हुआ है। लंगर संगठनों के दबाव के आगे श्राइन बोर्ड को झुकना पड़ा। अब बोर्ड ने लंगर संगठनों को 18 जून से जवाहर टनल पार कर कश्मीर जाने की अनुमति दे दी है।
 
श्राइन बोर्ड ने श्री अमरनाथ यात्रा के दौरान लंगर लगाने वालों के राशन के ट्रकों को सुरक्षा कारणों व यात्रा मार्ग की मरम्मत व बर्फ हटाने के कार्य को देखते हुए 21 जून से पहले कश्मीर में प्रवेश करने पर रोक लगा दी थी। इससे विवाद उत्पन्न हो गया था।
 
लंगर संगठन 15 जून से ट्रकों को प्रवेश करने की मांग कर रहे थे। उनका कहना था कि देर से कश्मीर जाने की अनुमति मिलने पर वे यात्रा मार्ग पर ऊंचाई वाले स्थानों पर समय पर राशन नहीं पहुंचा पाएंगे। श्री अमरनाथ बर्फानी लंगर ऑर्गेनाइजेशन ने चेतावनी दी थी कि अगर 15 जून से लंगर वालों के राशन के ट्रकों को कश्मीर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं मिली तो वे यात्रा का बहिष्कार कर देंगे। लंगर संगठन ने श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) उमंग नरुला को इस बारे में पत्र भी लिखा था। इसके बाद यात्रा के दौरान लंगर लगने पर भी संकट के बादल मंडराने लगे थे।
 
इस बीच लंगर संगठनों और श्राइन बोर्ड के बीच विवाद को हल करने के लिए लगातार बातचीत भी शुरू हो गई। गुरुवार को लंगर ऑर्गेनाइजेशन के प्रधान विजय ठाकुर और श्राइन बोर्ड के सीईओ उमंग नरुला के बीच इस मामले पर फिर बातचीत हुई। इसमें दोनों ने अपने-अपने तर्क दिए। इसके बाद दोनों में समझौता हुआ कि लंगर संगठनों के ट्रक सामान लेकर जम्मू में कभी भी आ सकते हैं और कश्मीर जाने के लिए जवाहर टनल पार करने की अनुमति भी 18 जून से मिल जाएगी।
 
लंगर संगठनों के प्रधान विजय ठाकुर ने विवाद हल होने की पुष्टि करते हुए कहा कि इसमें एडीजीपी सिक्योरिटी मुनीर अहमद खान ने अहम भूमिका निभाई और अब जल्द ही लंगर लगाने वाले जम्मू-कश्मीर की ओर प्रस्थान करेंगे। अमरनाथ यात्रा के दौरान पंजाब, हरियाणा, दिल्ली व अन्य राज्यों के संगठन हर वर्ष लंगर लगाने आते हैं। यात्रा के दौरान दोनों मार्गों बालटाल और पहलगाम रूट से पवित्र गुफा तक लंगर लगाए जाते हैं।
लेखक के बारे में
सुरेश डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

नितिन नवीन की टीम में 2 मुस्लिम, जानिए कौन हैं तारिक मंसूर और कुंवर बासित अली?

Jio Prime : ₹300 में सालभर रिचार्ज की टेंशन खत्म! 20 अगस्त से मिलेगा सब्सक्रिप्शन, ₹299 वाला प्लान रहेगा जारी

BJP की नई टीम का ऐलान: स्मृति ईरानी-वसुंधरा राजे की वापसी, पीयूष गोयल बने कोषाध्यक्ष

Twisha Sharma Death Case: CBI की 636 पन्नों की चार्जशीट में बड़ा खुलासा, रिटायर्ड जिला जज और बेटे को बनाया आरोपी

CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर जान ली, बंगाल में सरकारी स्कूल की बदहाली दिखाना पड़ा भारी, दीपके ने साधा निशाना

सभी देखें

झारखंड सरकार ने छात्रों की बात मानी, JSSC-CGL परीक्षा रद्द, 2014 से हुई सभी गड़बड़ियों की होगी जांच

योगी सरकार का PRD जवानों को बड़ा तोहफा, ₹3,000 वर्दी भत्ता से लेकर कैशलेस मेडिकल कार्ड तक, लखनऊ में बनेगी बहुमंजिला बैरक

UP Divyang Employment : योगी सरकार की बड़ी पहल, 11 दिन में 75 जिलों के 1,559 दिव्यांगजनों को मिला रोजगार

UP-Japan Investment Meet 2026: जापान से यूपी में आएगा बड़ा निवेश, 200 से ज्यादा कंपनियां तलाशेंगी मौके; यीडा में बनेगी ‘जापानी सिटी’

UP Women Safety : योगी सरकार ने 181 महिला हेल्पलाइन के लिए मंजूर किए ₹20.70 लाख, अब और मजबूत होगा सहायता तंत्र

अगला लेख