Hanuman Chalisa
✕

तुड़वाओ ताजमहल, मैं भी साथ दूंगा...

Updated: मंगलवार, 10 मई 2022 (13:21 IST)
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री आजम खान ने राज्य के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यदि वे ताजमहल को तुड़वाते हैं तो उनका (आजम का) भी सहयोग रहेगा। 
 
एएनआई के एक ट्‍वीट के मुताबिक आजम ने कहा कि एक जमाने में बात चलती थी कि ताजमहल को गिराना चाहिए। योगीजी इस तरह का निर्णय लेंगे तो हमारा सहयोग रहेगा।
 
आजम खान ने एएनआई से बातचीत में कहा कि तालमहल, कुतुब मीनार, लाल किला, संसद भवन गुलामी की निशानी हैं। यह अच्छी पहल है। दरअसल, आजम खान ने यह कटाक्ष उत्तर प्रदेश पर्यटन की बुकलेट में ताजमहल के शामिल नहीं होने पर की थी। 
 
उल्लेखनीय है कि विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के पर्यटन विभाग द्वारा छापी गई बुकलेट में ताजमहल का नाम शामिल नहीं किया गया था। इस बार बुकलेट के पहले पेज पर गंगा आरती को स्थान दिया गया था। 

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

होमस्टे खोल रहे हैं उत्तराखंड में घर वापसी का रास्ता

ट्रंप की नई चेतावनी से लेकर सोनिया गांधी के भावुक होने तक: जानिए 17 नवंबर की 5 बड़ी खबरें

राहुल-प्रियंका के जन्म के बाद बदल गया था इंदिरा गांधी का व्यवहार, Belonging : A Journey of Love के विमोचन पर Sonia Gandhi ने क्या किए खुलासे

यूपी की किशोरियों को स्कूलों में मिलेंगे मुफ्त सैनिटरी पैड, माहवारी पर झिझक दूर करने के लिए चलेगा अभियान

यूपी के 24,141 अंशकालिक अनुदेशकों को योगी सरकार की सौगात, मानदेय के लिए जारी हुए 41 करोड़ रुपए

अगला लेख