Hanuman Chalisa

मुरादाबाद कोर्ट में पेशी पर ले जाते समय, आजम खान के पैर डगमगाये

Updated: शुक्रवार, 24 जुलाई 2020 (14:47 IST)
इसे राजनीति की उतरी खुमारी कहें, उम्र का ढलता पड़ाव या जेल में आयी कमजोरी। जी हां हम आज बात कर रहे है सपा के कद्दावर नेता आजम खान की। रामपुर के सपा सांसद आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला तीन महीने के बाद आज पेशी के लिए मुरादाबाद एमपी-एमएलए कोर्ट भेजे गए हैं। जहां कोर्ट के अंदर सीढ़ी चढ़ते हुए उनके पैर डगमगा गये, बेटे और कांस्टेबिल ने उन्हें संभाला।
 
आजमखान का साल 2008 में मुरादाबाद के छजलैट थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा गाड़ी चेक करने के मामले में विवाद हुआ था। उस दौरान समाजवादी पार्टी नेताओं ने सड़क को जाम करते हुए पुलिस के खिलाफ नारेबाजी और हंगामा किया था। इस मामले में पुलिस ने कुल 9 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। जिसमें सांसद आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला के साथ अन्य लोगों के नाम शामिल हैं।
 
आज इसी मामले के चलते आजमखान और उनके बेटे पर छजलैट में हाईवे जाम करने और बवाल के मामले में आजम खां की एडीजे दो एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट में पेशी है।
 
कोरोना संक्रमण के चलते आजम खां पिछले तीन महीने से न तो पेशी पर ही जा पाए और न ही अपने किसी रिश्तेदार से मिल पाए थे। आज उन्हें सीतापुर जेल से मुरादाबाद लाया गया है, संभवतः उनकी मुलाकात अपने नजदीकियों और रिश्तेदारों से हो पायेगी।
 
तीन माह के लंबे अंतराल समय के बाद पुलिस आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को मुरादाबाद कोर्ट में पेशी होने के चलते सीतापुर जिला कारागार से मुरादाबाद के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच लेकर मुरादाबाद पहुंची है।
 
मुरादाबाद में पेशी के बाद उन्हें आज ही वापस सीतापुर जेल लाया जाएगा जहां उनकी पत्नी तंजीम फातिमा बंद हैं।
 
आजमखान को मुरादाबाद कोर्ट में पेश करते हुए सुरक्षा कके पुख्ता इंतजाम किये गये। कोर्ट परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया। पेशी पर ले जाते समय सपा समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की।
 
मुरादाबाद कोर्ट में आज आजमखान और उनके बेटे पर दो केसों की सुनवाई हुई और उन्हें पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है। आजम खान के वकील के अनुसार थाना छजलैट में 2008 का मुकदमा दर्ज है, इस मुकदमें में पेश न होने के कारण आजम खान के खिलाफ वारंट जारी होने के बाद थाना छजलैट में ही एक मुकदमा और दर्ज किया गया था। अब दोनों में ही मुकदमों में आजम खान और बेटे अब्दुल्ला आजम को कस्टडी में लिया गया है। एक केस में 6 अगस्त और दूसरे केस में 24 अगस्त तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है।
 
मुरादाबाद के जिला सत्र एवं न्यायालय में आजम खां पेशी के दौरान करीब डेढ़ घण्टा रहे। फिलहाल आजम खान और अब्दुल्ला को फिर से सीतापुर जेल ले जाया जा रहा है।
लेखक के बारे में
हिमा अग्रवाल

Show comments

SCO Summit : पाकिस्तान ने PM मोदी की फोटो की क्रॉप, वीडियो भी काटा, भारत ने दिखाया पूरा सच

Bristy Mukherjee Death : ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि मुखर्जी की मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव, शिक्षक भर्ती मामले में गई थी नौकरी, जांच शुरू

NEET प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली समेत 5 राज्यों में FIR रद्द; CJP नहीं करेगी प्रोटेस्ट

Redmi Note 17 Pro Max 5G India Launch: भारत में जल्द दस्तक देगा Xiaomi का नया स्मार्टफोन, 10,000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

नेपाल बाढ़ की तबाही का खौफनाक मंजर: एक घर के मलबे से मिले 23 शव, 4000 से ज्यादा लोग अब भी लापता

सभी देखें

Priya Adhikari कौन हैं , नेपाल बाढ़ के बीच 6 दिन में किए 100 रेस्क्यू मिशन, सैकड़ों जिंदगियां बचाईं

मथुरा में जन्माष्टमी पर्व को भव्य और दिव्य बनाने की तैयारियां अंतिम चरण में, भक्ति के साथ तकनीक का होगा संगम

सीएम डॉ. मोहन यादव ने 41 हजार करोड़ रुपये के कार्यों को दी स्वीकृति, जानें कैबिनेट ने और क्या-क्या लिए निर्णय?

India-Russia Defence Deal : भारत को S-500 और Su-57 की पेशकश, रूस ने बढ़ाया रक्षा सहयोग का हाथ

भोपाल में सीलिंग कार्रवाई के विरोध में सड़क पर उतरे व्यापारी, रोशनपुरा चौराहे पर किया चक्काजाम

अगला लेख