biodatamaker

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के पास भेजा आजम खान का मामला

Updated: गुरुवार, 4 मई 2017 (16:49 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने सूबे के पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान पर वक्फ संपत्तियों में खुर्द-बुर्द के आरोपों की जांच की मांग की अर्जी अपने पत्र के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास यथोचित कार्रवाई के लिए भेजी है।
 
राजभवन सूत्रों ने गुरुवार को यहां बताया कि रामपुर के फैसल लाला नामक व्यक्ति ने हाल में राज्यपाल को भेजी गई शिकायत में प्रदेश के पूर्व वक्फ मंत्री आजम खान पर रामपुर की वक्फ संपत्तियों पर कब्जे और खुर्द-बुर्द करने का आरोप लगाते हुए इसकी जांच की मांग की थी। राज्यपाल ने उस प्रत्यावेदन को गत 24 अप्रैल को यथोचित कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री के पास भेज दिया है।
 
इस बीच खान ने अपने खिलाफ हुई शिकायत पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जो जमीन पर बोझ होता है, उसकी शिकायत नहीं होती है। भौंकने वाले मेरे पीछे इतने भौंकते हैं कि मेरी सारी जिंदगी भगाने में गुजर गई है।
 
मालूम हो कि पिछले 10 साल के दौरान वक्फ संपत्तियों में हुई कथित खुर्द-बुर्द की विभिन्न शिकायतों की वक्फ काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा कराई गई जांच में पूर्व वक्फ मंत्री आजम खान और शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी समेत कई लोगों की भूमिका संदिग्ध मानी गई है।
 
प्रदेश के वक्फ राज्यमंत्री मोहसिन रजा ने बताया कि उन्होंने शिया तथा सुन्नी दोनों ही वक्फ बोर्डों में व्याप्त भ्रष्टाचार के सिलसिले में वक्फ काउंसिल की रिपोर्ट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंप दी हैं। अब मुख्यमंत्री ही तय करेंगे कि इस मामले की किस एजेंसी से जांच कराई जाएगी, क्योंकि कुछ शिकायतों में सीबीआई जांच की मांग भी की गई है। (भाषा)
Show comments

PoJK में कार्रवाई पर भारत का पाकिस्तान पर हमला, New York Times की रिपोर्ट पर क्यों जताई आपत्ति

क्या कहता है कल का मौसम, किन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, कहां आंधी-ओलों से बढ़ेगी परेशानी

1 अगस्त से बदल सकते हैं LPG Cylinder, Tatkal Booking और Credit Card के नियम, जानें किन बातों का पड़ेगा असर

Bajaj Pulsar का नया मॉडल जल्द होगा लॉन्च, 12 अगस्त को होगा बड़ा खुलासा, जानें क्या होगा खास

24वीं किस्त से पहले किसानों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, मोदी सरकार का बड़ा तोहफा

सभी देखें

योगी सरकार, बुलेट की रफ्तार

योगी सरकार में एमएसपी पर रिकॉर्ड गेहूं खरीद से किसानों को मिली आर्थिक मजबूती

चढ़ावा चोरी के बाद बदली राम मंदिर की पूरी व्यवस्था, कैश गिनती, सुरक्षा व पास के लिए सख्त दिशानिर्देश

ओडिशा में परीक्षा के दौरान व्हाट्सऐप पर वायरल हुआ PG मेडिकल का पेपर, यूनिवर्सिटी ने दिए आंतरिक जांच के आदेश

सीएम धामी ने खटीमा में सुनी जनता की पीड़ा, दिव्यांगों और महिलाओं को मिला खास तोहफा

अगला लेख