Hanuman Chalisa
✕

आयुष्मान भारत योजना को लेकर इस राज्य के उपमुख्यमंत्री ने कही यह बड़ी बात

Updated: बुधवार, 19 जून 2019 (22:06 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार को केंद्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) नीत भाजपा सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि उसकी आयुष्मान भारत योजना का फायदा कमजोर तबकों, मध्यम वर्गों और गरीबों को नहीं मिल पा रहा है, क्योंकि इसके दायरे में केवल वहीं लोग आते हैं जिनके पास मोबाइल फोन और फ्रिज नहीं है।
 
सिसोदिया ने बुधवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि यह योजना सफेद हाथी बनकर रह गई है और लोगों की आकांक्षाओं पर खरी नहीं उतरी है।
 
यह व्यावहारिक योजना नहीं है और इसकी बजाय देश में स्वास्थ्य के आधारभूत ढांचे को मजबूत बनाने तथा सभी लोगों की पहुंच स्वास्थ्य सेवाओं तक करने की आवश्यकता है।
 
उन्होंने कहा कि ऐसी योजना की बजाय अगर नए अस्पतालों और मोहल्ला क्लीनिक खोलने पर ध्यान दिया जाता तो यह काफी फायदेमंद होता क्योंकि मोहल्ला क्लीनिक तत्काल लोगों की प्राथमिक जरूरतों को पूरा करती है।
उन्होंने कहा कि यह योजना सफेद हाथी बनकर रह गई है, क्योंकि न तो यह दिल्ली के लोगों के लिए लाभदायक है और इसमें लोगों के स्वास्थ्य देखभाल पर ध्यान देने की बजाय बीमा कंपनियों को अधिक भुगतान किया गया है। इसी वजह से यह सफेद हाथी बनकर रह गई है।
 
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं और ओपीडी सेवाएं शामिल नहीं हैं और इसके दायरे में वे ही परिवार हैं जिनके पास मोबाइल फोन अथवा फ्रिज नहीं है।

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

सिवनी पुलिस कांड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सख्त, ASP-SDOP समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित

पराली पर शिवराज की 'क्लीनचिट' से गदगद हुई AAP! अब आप को कृषि मंत्री की कुर्सी जाने की चिंता

"सावरकर पर अपमानजनक टिप्पणी बर्दाश्त नहीं!" शिवसेना शिंदे गुट ने फाड़े सोनिया गांधी की किताब के पन्ने

दाहोद में CM पटेल का तीन दिवसीय दौरा, आदिवासी परिवारों के घर भोजन और युवाओं से संवाद

सरेंडर नहीं करूंगा, अल्‍लाह के पास जाऊंगा, सुरक्षाबलों ने लतीफ भट्ट को भेज दिया दोजख

अगला लेख