Hanuman Chalisa

नाराज पिता ने गोली मारकर ली जान, आयुषी की दिल दहला देने वाली कहानी

मंगलवार, 22 नवंबर 2022 (14:27 IST)
मथुरा। यमुना एक्सप्रेस-वे पर ट्रॉली बैग में मिली लाश की पहचान दिल्ली की रहने वाली आयुषी के रूप में हुई है। मृतका के पिता ने ही 2 गोलियां मारकर अपनी बेटी की जान ले ली। ट्रॉली बैग में मृत मिली आयुषी के माता-पिता की नाराजगी और उसकी मौत की दिल दहला देने वाली कहानी...
 
मथुरा जिले में यमुना एक्सप्रेस-वे की सर्विस रोड पर शुक्रवार को एक बंद ट्रॉली बैग में युवती का शव मिलने के मामले को सुलझाने के बाद पुलिस ने मंगलवार को मृतका की मां को उसके पिता के साथ हत्या एवं साक्ष्य छिपाने के अपराध में गिरफ्तार कर लिया।
 
कार्यवाहक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि आयुषी की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चला है कि उसके सिर और सीने में गोली मारी गई थी। सीने में लगी गोली फेंफड़ों को चीरते हुए पार हो गई थी, जबकि सिर में लगी गोली फंसी रह गई। आयुषी का पोस्टमार्टम तीन चिकित्सकों के पैनल द्वारा वीडियोग्राफी के बीच कराया गया।
 
पुलिस के मुताबिक, आयुषी ने एक साल पहले अपने सहपाठी भरतपुर निवासी छत्रपाल गुर्जर से वहां के आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली थी। आयुषी के पिता नितेश यादव और मां ब्रजबाला बेटी के इस तरह प्रेम विवाह कर लेने से बुरी तरह खफा थे। उन्होंने बताया कि पुलिस को आयुषी के घर से उसका विवाह प्रमाणपत्र भी मिल गया है।
 
शादी करने के बाद आयुषी जब चाहे, अपने पति के पास चली जाती थी। आयुषी के माता-पिता को बेटी के इस तरह शादी कर लेने और जब चाहे छत्रपाल के साथ रहने चले जाने से अपनी सामाजिक प्रतिष्ठा खोने की चिंता सताती थी। हत्या वाले दिन भी आयुषी अपने पति के पास से लौटी थी।
 
आयुषी के माता-पिता ने शादी से पहले और बाद में उसे समझाने का बहुत प्रयास किया था, लेकिन उसका बस यही कहना होता था कि अब वह बालिग हो चुकी है, इसलिए अपनी जिंदगी के फैसले खुद ले सकती है। आयुषी की इस स्वच्छंदता से परिजन कभी भी समझौता नहीं कर पाए और गुरुवार को उसके पिता ने तैश में आकर उसकी हत्या कर दी।
 
आयुषी दिल्ली ग्लोबल स्कूल ऑफ टैक्नोलॉजी में बीसीए अंतिम वर्ष की छात्रा थी और पढ़ाई में काफी तेज थी। वह नीट की प्रवेश परीक्षा पास कर चुकी थी, लेकिन साक्षात्कार के लिए नहीं गई। आयुषी की यह बात भी माता-पिता को खराब लगी थी, क्योंकि घरवाले उसे डॉक्टर बनते हुए देखना चाहते थे।
 
1 दिसंबर को आयुषी 22 साल की होने वाली थी। सोमवार को उसके माता-पिता ने पुलिस की अभिरक्षा में लक्ष्मी नगर क्षेत्र में यमुना के दूसरे किनारे पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। चिता को मुखाग्नि पिता ने ही दी। उसका भाई वहां उपस्थित नहीं था।
 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि आयुषी की हत्या के आरोपी उसके पिता नीतेश यादव को तो मामले का खुलासा होने के बाद रविवार को ही हिरासत में ले लिया गया था। हत्या में इस्तेमाल रिवाल्वर और शव को ठिकाने लगाने में प्रयुक्त कार बरामद किए जाने के बाद मृतका की मां ब्रजबाला यादव को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
 

Show comments

योगी सरकार ने जनसहभागिता से रचा नया इतिहास, 1 दिन में रोपे 35.27 करोड़ से अधिक पौधे

TMC पर लड़ाई हुई तेज, ऋतब्रत बनर्जी का बड़ा दावा, बोले- हम हैं असली टीएमसी, कोर्ट का दिखाया आदेश

मानसून सत्र से पहले सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, इन विधेयकों पर रहेगी नजर, विपक्ष भी कर रहा घेरने की तैयारी

चीन के मिसाइल परीक्षण से किन देशों की चिंता सबसे ज्यादा बढ़ी

चीन में बाढ़ ने मचाई तबाही, सड़कों पर तैरने लगे सैकड़ों सांप, वीडियो देख चौंक जाएंगे आप

सभी देखें

दतिया उपचुनाव में सीएम डॉ. मोहन यादव ने भरी हुंकार, कहा विकास का पर्याय है बीजेपी, कांग्रेस को केवल वोट से मतलब

दतिया से टिकट कटने पर छलक आएं नरोत्तम मिश्रा के आँसू, आशुतोष तिवारी की नामांकन रैली में मंच पर हुए भावुक

चलती ट्रेन में पूजा का वायरल वीडियो: रेलवे ने बताया पूरा सच, 3 लाख में बुक था लग्जरी सैलून कोच; जानिए क्या हैं नियम

तमिलनाडु में गो-हत्या पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: हाई कोर्ट के पूर्ण प्रतिबंध वाले आदेश पर लगाई रोक

अब इस तरह होगी अयोध्या राम मंदिर में CEO की नियुक्ति, कौन कर सकता है इस पद के लिए आवेदन

अगला लेख