biodatamaker
✕

साधु-संतों की मांग, राम मंदिर निर्माण के लिए भी विधेयक लाया जाए

Updated: शनिवार, 4 अगस्त 2018 (21:22 IST)
अयोध्या। भारत सरकार सुप्रीम कोर्ट के एससी-एसटी एक्ट के आदेश विपरीत अध्यादेश संशोधन  के साथ पुराने कानून को बहाल करने के लिए इस सत्र में विधेयक लाने जा रही है तथा इसमें  बहाल होगा पुराना कानून। इस पर अयोध्या के साधु-संतों ने कहा कि सरकार सुप्रीम कोर्ट का  फैसला बदलने वाला बिल इस सत्र में ला सकती है तो राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए कोई  बिल या अध्यादेश क्यों नहीं ला सकती? भाजपा सरकार भी अन्य दलों के तरह जाति, धर्म एवं  वोट की राजनीति करने लगी है।
 
राम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपालदास ने कहा कि भारत सरकार को जो प्रस्ताव  भेजा गया है, उस पर केंद्र व प्रदेश की सरकारों को भी वह प्रस्ताव राम जन्मभूमि निर्माण के ही  लिए भेजा गया है। इससे यह उसका उत्तरदायित्व हो जाता है कि वह रामलला जहां विराजमान  हैं, वहां भव्य राम मंदिर का निर्माण करे।
 
उन्होंने कहा कि केंद्र में पूर्ण बहुमत की सरकार है अत: अध्यादेश की जरूरत ही नहीं है इसलिए  वह अपने ही वोट द्वारा प्रस्ताव पारित करके अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कराए। महंत ने  पूर्व राज्यसभा सदस्य विनय कटियार के राम मंदिर निर्माण के बयान का समर्थन भी किया।
 
इतना ही नहीं, राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी महंत सतेन्द्र दास ने कहा कि जब केंद्र सरकर  सुप्रीम कोर्ट के आदेश को नकारकर एससी-एसटी एक्ट पर अध्यादेश लाकर इसे लागू करा सकती  है, तो राम जन्मभूमि मंदिर के निर्माण के लिए भी अध्यादेश ला सकती है। लेकिन यह सरकार  ऐसा नहीं कर रही है इसलिए सभी साधु-संतों को एकजुट होकर इस रामविरोधी सरकार के  खिलाफ कार्रवाई करना होगी तथा 2019 के लोकसभा चुनाव में इस सरकार को सबक सिखाया  जाएगा। 
 
वहीं शिवसेना के संतोष दुबे ने केंद्र सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि जब यह सरकार  एससी-एसटी एक्ट पर अध्यादेश ला सकती है, विधेयक बना सकती है तो अयोध्या में श्रीराम  जन्मभूमि निर्माण पर भी ये अविलंब विधेयक लाए। अगर ये ऐसा नहीं करती है तो आने वाले  लोकसभा चुनाव में उसे इसके नतीजे भुगतने होंगे।
 
अब यह भाजपा की केंद्र सरकार के लिए निश्चित रूप से गंभीर विषय बन गया है कि अयोध्या  के संतों द्वारा उठाए गए सवालों का वह क्या जवाब देती है और उसके उपरांत संतों का क्या रुख  होता है? 
लेखक के बारे में
संदीप श्रीवास्तव
संदीप श्रीवास्तव करीब 25 वर्ष से ज्यादा समय से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वेबदुनिया के लिए उत्तर प्रदेश में स्ट्रिंगर के रूप में कार्य करते हैं। .... और पढ़ें

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

LIVE: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल गांधी की याचिका सुप्रीम कोर्ट में दाखिल

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

'यह शिवजी की बरात नहीं, हुड़दंगियों की जमात...' राहुल गांधी के बयान पर भड़के शिवराज सिंह चौहान

वैष्णो देवी में डेढ़ किमी लंबी कतारें, 4 लाख श्रद्धालुओं की भीड़ संभालने की चुनौती

पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी, दिल्ली-NCR समेत कई स्थानों पर तेज बारिश, IMD का अलर्ट

अगला लेख