Hanuman Chalisa
✕

रामबन जिले में टैक्सी नाले में गिरी, 5 मृत, 1 घायल

Updated: शनिवार, 5 जून 2021 (16:54 IST)
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में एक टैक्सी के नाले में गिर जाने से कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। रामबन के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पीडी नित्या ने शनिवार को यहां बताया कि शुक्रवार रात करीब 9.30 बजे जम्मू की ओर जा रही एक यात्री टैक्सी डिगडोल में दुर्घटनाग्रस्त हो गई और वाहन बिसलेरी नाले में गिर गया जिससे 5 लोगों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया।

ALSO READ: जम्मू-कश्मीर : बड़ी साजिश नाकाम, सुरक्षा बलों ने डिस्फ्यूज किया IED
 
नित्या ने बताया कि टैक्सी में 6 लोग सवार थे जिनमें से 5 लोगों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। घायल का नाम अजीम कुमार है, उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। मृतकों में से 3 की पहचान जम्मू के तालाब टिल्लो निवासी गुरुरा, श्रीनगर के गुपकर निवासी वनीत कौर और हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा निवासी शगुन कुमार के रूप (सीआरपीएफ की 73वीं बटालियन में हेड कांस्टेबल) में हुई है।

ALSO READ: पुतिन बोले, मोदी और शी दोनों जिम्मेदार नेता, भारत और चीन के मुद्दों को सुलझाने में सक्षम
 
उन्होंने बताया कि अभी 2 और मृतकों की पहचान की जानी है। पुलिस के साथ भारतीय सेना, सीआरपीएफ और नागरिक क्यूआरटी लगातार तलाश एवं बचाव अभियान में जारी किए हुए है। केन्द्रीय राज्यमंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने ट्विटर पर लिखा कि रामबन में दुखद सड़क दुर्घटना के बारे में पता चला जिसमें 4 लोगों की जान चली गई।रामबन जिला कलेक्टर मुसरत इस्लाम से बात की। घायलों को हर संभव मदद मुहैया कराई जा रही है।
 
उन्होंने कहा कि आगे जो भी मदद की जरूरत होगी, वह भी मुहैया कराई जाएगी। इस बीच रक्षा प्रवक्ता ने कहा कि आरओपी ड्यूटी पर डिगदौल में प्रादेशिक सेना कंपनी के जवानों ने इसे देखा और मौके पर पहुंचे। मोटी रस्सियों के सहारे वह ढलान में नीचे उतरे और जिनमें 6 यात्रियों में से 5 का पता चल सका। (वार्ता)

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

2035 में बदल सकती है वैश्विक धार्मिक तस्वीर, ईसाइयों से आगे निकल सकता है इस्लाम; प्यू रिसर्च का बड़ा अनुमान

LIVE: सुप्रीम कोर्ट से आजम खान को मिली राहत, ED की याचिका खारिज

पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तार को पर्यावरणीय मंजूरी, 3,000 मीटर का होगा रनवे; बड़े विमानों की आवाजाही का रास्ता साफ

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

ढाका समेत बांग्लादेश के 28 जिलों में भड़की हिंसा, मोहम्मद यूनुस के पैतृक घर को लगाई आग

अगला लेख