Daily Horoscope
✕

उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी की कार पर हमला

Updated: बुधवार, 16 अगस्त 2017 (08:02 IST)
हाजीपुर/पटना। बिहार में वैशाली जिले में काला पहाड़ गांव के पास राजद के संदिग्ध कार्यकर्ताओं ने मंगलवार शाम उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी की कार पर हमला किया।
 
बिदुपुर थाना प्रभारी रितेश मंडल ने बताया कि कुछ अज्ञात हमलावरों ने उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी की कार पर उस समय पथराव किया जब वह काला पहाड़ गांव जा रहे थे। उन्होंने बताया कि इस पथराव में कार को कुछ क्षति पहुंची है, लेकिन उपमुख्यमंत्री को कोई चोट नहीं आई है।
 
यह घटना राजद प्रमुख लालू प्रसाद के पुत्र एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव जो कि महागठबंधन के बिखराव को लेकर अपने दूसरे चरण के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए समस्तीपुर जा रहे थे, के कारवां के वहां से गुजरने के बाद हुआ।
 
वैशाली जिले के पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने कहा कि इस घटना की जानकारी मिलने पर वह घटनास्थल की ओर जा रहे हैं।
 
उल्लेखनीय है कि सुशील लालू और उनके परिवार पर बेनामी संपत्ति का लगातार आरोप लगाते रहे हैं। इस बीच, राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा सुशील पर पथराव किए जाने के आरोप से इंकार करते हुए कहा कि इसमें राजद का कोई हाथ नहीं है और ऐसा उनकी पार्टी की ओर से बिल्कुल नहीं किया गया।
 
उन्होंने आरोप लगाया कि ये लोग 'फासिस्ट' लोग हैं। हिंसा करना हमारा काम नहीं और उसमें हम विश्वास नहीं रखते।
 
लालू ने कहा कि भागलपुर में करोड़ों रुपए की सरकारी राशि के गबन का मामला उजागर होने पर हमारे द्वारा इसकी सीबीआई जांच की मांग करने और आंदोलन छेड़े जाने तथा लड़ाई को तेज करने पर अपनी सरकार की विफलता से लोगों का ध्यान हटाने तथा हम लोगों को नीचा दिखाने के लिए सुशील द्वारा अपने समर्थकों के जरिए ऐसा करवाया गया होगा। (भाषा) 
 
Show comments

भाजपा को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 2027 में हो जाएगा सफाया, आगरा में किया चुनावी शंखनाद

स्पैम कॉल पर TRAI का बड़ा एक्शन, अब अनचाही कॉल करने वालों की खैर नहीं, लागू किए नए नियम

EMI नहीं चुका पाने पर गुंडों से गाड़ी नहीं उठवा सकती फाइनेंस कंपनी, Allahabad High Court का सख्त आदेश

जब PM मोदी ने खरीदा कर्नाटक के मुख्यमंत्री का मेट्रो टिकट, डीके शिवकुमार ने सुनाया मजेदार किस्‍सा...

भगोड़े ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, कहा, मुझे गर्व है, क्‍यों भारत से भागे थे मोदी?

सभी देखें

छात्रों ने सराहा सरकार का प्रयास, CM योगी के पहुंचते ही भारत माता के जयकारों से गूंजा कार्यक्रम स्थल

भाजपा को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 2027 में हो जाएगा सफाया, आगरा में किया चुनावी शंखनाद

UP में दुग्ध कारोबार में महिलाओं की धाक : 76 हजार से अधिक लखपति दीदी, रोज 13 लाख लीटर संग्रह

स्पैम कॉल पर TRAI का बड़ा एक्शन, अब अनचाही कॉल करने वालों की खैर नहीं, लागू किए नए नियम

UP में डिजिटल सशक्तीकरण से बदल रही युवाओं की तकदीर, 3 करोड़ लोगों तक पहुंचा योजना का प्रभाव

अगला लेख