dharma sangrah
✕

सनसनीखेज, पहली के छात्र पर सातवीं की छात्रा ने किया जानलेवा हमला

Updated: गुरुवार, 18 जनवरी 2018 (11:02 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी के अलीगंज इलाके में पहली कक्षा के छात्र पर शौचालय में चाकू जैसी किसी धारदार चीज से कथित रूप से हमला किया गया। हमले में छात्र घायल हो गया। पुलिस की पूछताछ में पीड़ित छात्र ने स्कूल की ही सीनियर छात्रा पर चाकू से हमला कर दुपट्टे से गला कसने का आरोप लगाया। छात्र ने बताया कि दीदी मारते समय बार-बार यही कह रही थी कि स्कूल में छुट्टी के लिए तुम्हारी हत्या जरूरी है। 
 
अधिकारियों ने बताया कि छह वर्षीय रितिक को ट्रामा सेंटर में दाखिल कराया गया है और उसकी हालत खतरे से बाहर है। घटना त्रिवेणी नगर स्थित ब्राइटलैंड स्कूल के शौचालय में मंगलवार सुबह घटी।
 
रितिक के पिता राजेश ने बताया कि उन्हें स्कूल द्वारा सूचित किया गया कि बेटा घायल है। उस पर किसी लड़की ने चाकू से हमला किया है। राजेश उच्च न्यायालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है।
 
घटना की सूचना मिलने पर अन्य बच्चों के अभिभावक भी स्कूल पहुंचे और स्कूल प्रशासन पर मामले पर लीपापोती करने का आरोप लगाया।
 
संपर्क करने पर स्कूल की निदेशक वीना व्यास ने बताया कि रेयान इंटरनेशनल स्कूल की घटना के मद्देनजर सभी एहतियात बरत रहे हैं। हम यह भी पता कर रहे हैं कि कहीं यह घातक गेम 'ब्लू व्हेल चैलेंज' का नतीजा तो नहीं है।
 
उन्होंने कहा कि 70 सीसीटीवी कैमरे स्कूल में लगे हैं। फुटेज देखी जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हमलावर की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।
 
गौरतलब है कि गुडगांव के रेयान इंटरनेशनल स्कूल में पिछले साल सात वर्षीय छात्र मृत पाया गया था। उस पर भी किसी धारदार हथियार से हमला किया गया था। स्कूल के ही 16 वर्षीय एक छात्र पर अपराध को अंजाम देने का आरोप लगा।
 
घायल छात्र के फोटो सोशल मीडिया और समाचार चैनलों पर वायरल होने के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक मुकेश कुमार सिंह ने स्कूल को नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांगा कि क्यों ना उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। सिंह ने बताया कि स्कूल ने हमारे कार्यालय को इस घटना की जानकारी नहीं दी। इसका स्पष्टीकरण मांगा गया है। 

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

अगला लेख