sundarkand
✕

गाजियाबाद में साधु पर हमला, हालत नाजुक

Updated: मंगलवार, 10 अगस्त 2021 (15:52 IST)
देश की राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद जिले में साधु पर हुए हमले से हडकंप मच गया है। गाजियाबाद के डासना क्षेत्र स्थित प्राचीन देवी के मंदिर में बिहार से आये एक साधु पर अज्ञात हमलावरों ने चाकू से हमला कर दिया। साधु की चींख सुनकर आसपास में सो रहे साधु-महंत भी उठ गये और मंदिर मे अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में स्वामी नरेशानंद को लेकर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
 
गौरतलब है कि गाजियाबाद के डासना में प्राचीन देवी मंदिर पहले भी कई बार सुर्खियों में रहा है। क्योंकि इसके महंत नरसिंहानंद अपने बेबाक बयानों के चलते सुर्खियों में बने रहते है। नरसिंहानंद की गिनती फायरब्रांड महंतों में की जाती है, उनके ऊपर भी पहले कई बार हमले की साजिश रची जा चुकी है। जिसके चलते इस देवी मंदिर की सुरक्षा में पुलिस बल भी तैनात रहता है। ऐसे में पुलिस सुरक्षा भेद कर मंदिर परिसर में घुसकर साधु पर हमला करके हमलावरों का भाग जाना पुलिस व्यवस्था की पोल खोल रहा है।
 
बिहार दरभंगा के रहने वाले स्वामी नरेशानंद महंत नरसिंहानंद के शिष्य हैं। नरेशानंद जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन में शिरकत करने आयें थे और बीती 7 तारीख से वह प्राचीन देवी मंदिर में रह रहे थे। मंगलवार तड़के ही सोते समय उन पर मंदिर प्रांगण में अज्ञात हमलावर ने चाकू से हमला कर दिया और आसानी से फरार हो गए।

घायल स्वामी को हास्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। वही घटना की जानकारी मिलते ही जसपी इरज राजा मौके पर पुलिस टीम के साथ पहुंचे।

फारेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित करते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल अज्ञात में मामला दर्ज किया गया है, घायल नरेशानंद के साथियों के बयान दर्ज किये जा रहें है। जल्दी ही पुलिस हमलावरों तक पहुंच जायेंगी।
 
वहीं प्राचीन देवी मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद सरस्वती का कहना है कि इस्लाम के जेहादी बार-बार उन्हें और देवी मंदिर को टारगेट कर रहे है। आज भी यह हमला उन पर होना था, लेकिन निशाना बन गए स्वामी नरेशानंद। मंदिर महंत ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यदि पुलिस की तैनाती के बाद भी मंदिर में सो रहे महंत पर जानलेवा हमला हुआ है, तो आगामी दिनों में कुछ भी संभव है।
लेखक के बारे में
हिमा अग्रवाल

Show comments

2026 फिजिक्स नोबेल फ्रांसिस हाल्जेन को, अंतरिक्ष के रहस्यमयी न्यूट्रिनो पकड़ने की तकनीक ने खोले ब्रह्मांड के राज

कोई नहीं बचेगा, सब पर कार्रवाई होगी...राहुल गांधी का अब तक का सबसे बड़ा हमला

Vivo V80 हुआ लॉन्च, 7200mAh बैटरी और 50MP ZEISS कैमरा, कीमत सुनकर कहेंगे- इतना सस्ता?

Honda XR300 Rally : सस्ती होंडा बाइक मचाइएगी धमाल, 13 लीटर टैंक और ट्रैक्शन कंट्रोल समेत मिलेंगे ये फीचर्स

नागिन से खिलवाड़ पड़ा भारी! डसने से दिव्यांग की मौत, वीडियो बनाने के चक्कर में गई जान

सभी देखें

कालिख के बाद गंगाजल से शुद्धिकरण, ज्ञानेश कुमार के पैतृक आवास पहुंची कलश यात्रा

3 साल बाद RBI ने बढ़ाई ब्याज दरें, अब होम-कार लोन चुकाना होगा ज्यादा महंगा

सरकार के मुखिया के तौर पर पीएम मोदी के 25 साल, कहा- मेरे लिए कर्म ही सब कुछ, We Will do it

अहमदाबाद में नवरात्रि में गरबा खेलने के लिए मानने होंगे ये 44 नियम, जानें समय और गाइडलाइंस

राहुल और प्रियंका गांधी समेत कई नेताओं पर दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR, आकाशवाणी भवन में एंट्री पड़ी भारी

अगला लेख