dharma sangrah
✕

ग्रेटर नोएडा में क्रिकेटर परविंदर अवाना पर हमला

Updated: शनिवार, 22 जुलाई 2017 (09:23 IST)
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले के कासना थाना क्षेत्र में कार पर सवार पांच लोगों ने दिल्ली के क्रिकेटर परविंदर अवाना पर शुक्रवार को  हमला कर ‍दिया। अवाना ने 2012 में इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में भारत के लिए दो मैच खेले हैं।
 
हमलावरों ने खिलाड़ी अवाना की कार को पहले ओवरटेक किया और फिर रुकवाकर उनके साथ मारपीट की। घटना के बाद बदमाश दनकौर की तरफ फरार हो गए।
 
पुलिस अधीक्षक (देहात) सुनीति ने घटना के बारे में जानकारी देते बताया कि ग्रेटर नोएडा के थाना कासना इलाके के साइट 4 स्थित रैडिसन होटल के पास खिलाड़ी परविंदर गुजर रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही एक कार ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक किया जिसमें पांच लोग सवार थे। उन लोगो ने क्रिकेटर पर हमला किया और फरार हो गए।
 
घटना के बाद बदमाश दनकौर रोड की तरफ फरार हो गए। क्रिकेटर पर हमले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और बदमाशों की तलाश में नाकाबंदी कर दी। देर रात तक पुलिस बदमाशों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही थी। (वार्ता)

Show comments

Google Search में AI का नया दौर, एआई Overviews, AI Mode और Gemini से बदल जाएगा सर्च का अनुभव

Pakistan के 9 सैनिक ढेर, BLF की KAAD यूनिट का हमला, Balochistan में महिला यूनिट का वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

मध्यप्रदेश में गधे के नाम पर बना नर्सिंग सर्टिफिकेट, MPNRC की ऑनलाइन व्यवस्था पर उठे सवाल

Honda QC3 vs Ather Konarc Comparison: कीमत, रेंज, बैटरी, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन में कौन बेहतर?

सामने आएगा भागीरथपुरा में 36 मौतों का सच, इंदौर के दूषित जल कांड की 600 पन्‍नों की रिपोर्ट होगी सार्वजनिक

सभी देखें

कश्मीर में अब भी 30 से ज्‍यादा विदेशी आतंकी बने सुरक्षाकर्मियों के लिए चुनौती!

FlyDubai Flight Emergency: कॉकपिट में भिड़े दो पायलट, अपहरण की अफवाह पर इजरायली लड़ाकू विमानों ने कराई सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग

13 राज्यों से जल्द विदा होगा दक्षिण पश्चिम मानसून, IMD का 6 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अखिलेश के बिना सब सूना... भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह के बयान से यूपी में क्यों गरमाई सियासत? समझें इसके मायने

कौन हैं धनराज नथवानी, जिन्हें अखिलेश ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार? अंबानी से करीबी संबंध, पिता NDA से सांसद

अगला लेख