Hanuman Chalisa
✕

एटीएम से 100 की जगह निकलने लगे 2000 के नोट, बैंक को लगा लाखों का झटका

Updated: रविवार, 5 अगस्त 2018 (00:07 IST)
जहानाबाद। एटीएम से पैसे निकालने गए लोग उस समय खुशी से उछल पड़े जब एक एटीएम से 100 रुपए की जगह 2000 के नोट निकलने लगे। देखते ही देखते लोग इस एटीएम पर टूट पड़े और लोगों ने 8 लाख 72 हजार रुपए निकालकर एटीएम को खाली कर दिया। 
 
इंडियन बैंक जहानाबाद शाखा के एटीएम से सौ रुपए की जगह अचानक दो हजार रुपए निकलने लगे। ऐसा एटीएम में तकनीकी खराबी और बैंककर्मियों की लापरवाही की वजह से हुआ है।
 
बताया जा रहा है कि दो दिन पूर्व ही एटीएम की सर्विसिंग हुई थी और शुक्रवार की शाम एटीएम से दो हजार के नोटों की बारिश हुई, जिसका फायदा लोगों ने उठाया। पांच घंटे के भीतर कई ग्राहकों ने निकासी की, जिन्हें सौ रुपए के बदले दो हजार के नोट मिले। इनमें से एक ग्राहक ने लगातार नौ बार मे 72 हजार की निकासी की है।
 
शाखा प्रबंधक को रात के दस बजे इसकी सूचना मिली तो वो तत्काल एटीएम पहुंचे और एटीएम को बंद कराया लेकिन तबतक लोगों ने एटीएम खाली कर दिया था।

Show comments

3 साल बाद भारत क्यों आया पाकिस्तान का मंत्री? आतंकवाद पर दिया यह जवाब, जानिए क्या है मकसद?

किम जोंग उन ने क्‍यों नहीं उठाया ट्रंप का फोन? रूस-चीन से दोस्ती के बाद क्‍या बदल गए तेवर? इस रवैए से अमेरिका हैरान

चंद्रशेखर आजाद ने मायावती को क्यों घेरा? अखिलेश और कांग्रेस पर भी उठाए सवाल, लगा दिए ये आरोप

नेपाल के नए PM बालेंद्र शाह का पहला भारत दौरा, प्रधानमंत्री मोदी से करेंगे मुलाकात, दोनों देशों के बीच हो सकते हैं कई समझौते

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

सभी देखें

Indore News : इंदौर की कृष्णबाग कॉलोनी में चला बुलडोजर, 42 मकान जमींदोज

पहले सोना न खरीदने की सलाह, अब 'बचत' की चेतावनी—2027 के बड़े संकट से पहले क्या संकेत दे रहे हैं पीएम मोदी?

Hero Karizma XMR और KTM RC 200 से मुकाबले के लिए Bajaj Pulsar RS200 का सस्ता अवतार

सुप्रीम कोर्ट की बिहार के जज को फटकार, कहा- 'खुद को बाहुबली समझना बंद कीजिए'

मोहन सरकार के तीन साल पूरे होने के बीच चित्रकूट में होगा मंत्रियों का चिंतन शिविर, विभागों के कामकाज का देंगे प्रेजेंटेशन

अगला लेख