Daily Horoscope

भाजपा के दफ्तर में अटल बिहारी वाजपेयी की 'आत्मा', धूल खा रहे हैं अस्थि कलश...

Updated: मंगलवार, 16 अक्टूबर 2018 (11:53 IST)
रायपुर। बीजेपी के नेता और भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की मौत के बाद देश में शोक की लहर रही और हर राजनीतिक पार्टी ने अपना दु:ख व्यक्त किया। लेकिन बीजेपी ने इसी को देश में भुनाने की कोशिश की और उसने अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियों के कई कलश बनाए।
 
पार्टी ने इन कलशों को राज्य, जिला, ब्लॉक लेवल पर भेजा ताकि कार्यकर्ता कलश दर्शन कर सकें। बीजेपी इसे चुनाव में भी भुनाने की कोशिश कर रही है। यही वजह है कि बीजेपी के सभी पोस्टरों में अटल बिहारी वाजपेयी की तस्वीरें नजर आती हैं। लेकिन अब अटल बिहारी वाजपेयी के उन्हीं कलशों पर धूल नजर आ रही है।
ये नजारा है छत्तीसगढ़ के बीजेपी दफ्तर का, जहा हॉल के एक किनारे में एक बोरी में अटल बिहारी वाजपेयी के
अस्थि कलश भरे पड़े हैं। इन कलशों में अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियां हैं और मिट्टी भी भरी हैं। ये कलश 1-2 नहीं, बल्कि कई हैं।
 
तस्वीरें बताती हैं कि पार्टी के मन में अटल बिहारी वाजपेयी कितने आदरणीय हैं और उनकी कितनी अहमियत है? ये सारे कलश ब्लॉक लेवल से यहां वापस आए हैं लेकिन पार्टी ने इन कलशों में भरीं अस्थियों को विसर्जित नहीं किया, जबकि दर्शन के बाद ब्लॉक स्तर के कलशों को यहां पर वापस भेज दिया गया है।
 
अब सवाल ये उठता है कि आखिर इस तरह से अटल बिहारी वाजपेयी को मानने का दावा करने वाली बीजेपी अपने दफ्तर में क्यों अटल बिहारी वाजपेयी की आत्मा को भटका रही है?

लेखक के बारे में
कीर्ति राजेश चौरसिया

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख