dharma sangrah

जेएनयू में शहीदों को श्रद्धांजलि देने पर प्रोफेसर के घर पथराव

Updated: रविवार, 30 अप्रैल 2017 (08:36 IST)
नई दिल्ली। जेएनयू में शहीदों को श्रद्धांजलि देना एक प्रोफेसर को खासा महंगा पड़ गया। सहायक प्रोफेसर बुद्धा सिंह ने आरोप लगाया कि सुकमा और कुपवाड़ा में जवानों की मौत पर शोक प्रकट करने के लिए विश्वविद्यालय परिसर में एक कार्यक्रम आयोजित करने को लेकर उनके घर पर पथराव किया गया।
 
बुद्धा सिंह ने अपने ट्वीट में कहा कि मेरी कार में तोड़फोड़ की गई और मध्यरात्रि में मेरे घर पर पथराव किया गया। ऐसा जेएनयू में सुकमा और कुपवाड़ा के शहीदों की याद में शोकसभा का आयोजन करने के पुरस्कारस्वरूप हुआ। अपने ट्वीट में उन्होंने अपनी कार के क्षतिग्रस्त शीशे की तस्वीर भी डाली है।
 
सिंह ने कहा कि मैंने पेरियार हॉस्टल के निकट अपनी कार पार्क की थी, जो छात्र संघ कार्यालय के सामने है। मुझे किसी पर संदेह नहीं है, लेकिन मैंने वसंत कुंज थाने में मामला दायर किया है। जेएनयूएसयू ने एक वक्तव्य में कहा कि सिंह सस्ती लोकप्रियता हासिल करने का प्रयास कर रहे हैं। (भाषा)
चित्र सौजन्य: ट्विटर 

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

केरल में ओणम पर शराब बिक्री ने बनाया रिकॉर्ड, 8 दिनों में 771 करोड़ रुपए की बिक्री

Raksha Bandhan 2026 : बहनों के लिए फ्री बस सेवा, 1,200 रुपए तक प्रोत्साहन पाएंगे चालक-परिचालक

CM योगी का सख्त निर्देश- विकास परियोजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक्सप्रेसवे से डिजिटल लाइब्रेरी तक काम समय पर पूरा करें

कक्षा 9 से 12 के छात्रों के लिए बड़ा बदलाव! योगी सरकार का APAAR ID पर फोकस, डिजिटल रिकॉर्ड से छात्रवृत्ति तक होंगे आसान

इंसानियत शर्मसार! नेपाल बाढ़ त्रासदी में दिखी हैवानियत, लाशों से गहने नोच रहे हैं नराधम

अगला लेख