dharma sangrah
✕

महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में गोरक्षकों पर हमला

Updated: सोमवार, 7 अगस्त 2017 (10:48 IST)
अहमदनगर। अहमदनगर के पास श्रीगोंडा शहर में एक भीड़ ने कथित तौर पर एक गोरक्षक समूह के 12 सदस्यों पर हमला किया। इससे पहले पुलिस ने एक टेंपो को रोका था जिसमें कथित तौर पर अवैध तरीके से गायों को बूचड़खाने ले जाया जा रहा था।
 
पुलिस ने बताया कि उन्होंने दौंड-अहमदनगर मार्ग पर कल शाम टेंपो को रोका और उसके मालिकों वाहिद शेख और राजू फन्नूभाई शेख को गिरफ्तार कर लिया।
 
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि पुणे के शिवशंकर राजेंद्र स्वामी और 11 गोरक्षकों का दल थाने आया जहां टेंपो मालिकों और अन्य के खिलाफ महाराष्ट्र पशु संरक्षण कानून के तहत मामला दर्ज किया गया।
 
श्रीगोंडा थाने के प्रभारी बाजीराव पवार ने बताया कि स्वामी और अन्य ने खुद को अखिल भारतीय कृषि गौ सेवा संघ का सदस्य बताया।
 
जब ये कार्यकर्ता शाम को थाने के बाहर निकले तो करीब 50 लोगों ने उन पर हमला कर दिया। उनमें से कुछ के पास चाकू और सरिये थे। पुलिस ने हमले के सिलसिले में 36 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। (भाषा)
Show comments

भाजपा को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 2027 में हो जाएगा सफाया, आगरा में किया चुनावी शंखनाद

स्पैम कॉल पर TRAI का बड़ा एक्शन, अब अनचाही कॉल करने वालों की खैर नहीं, लागू किए नए नियम

EMI नहीं चुका पाने पर गुंडों से गाड़ी नहीं उठवा सकती फाइनेंस कंपनी, Allahabad High Court का सख्त आदेश

जब PM मोदी ने खरीदा कर्नाटक के मुख्यमंत्री का मेट्रो टिकट, डीके शिवकुमार ने सुनाया मजेदार किस्‍सा...

भगोड़े ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, कहा, मुझे गर्व है, क्‍यों भारत से भागे थे मोदी?

सभी देखें

छात्रों ने सराहा सरकार का प्रयास, CM योगी के पहुंचते ही भारत माता के जयकारों से गूंजा कार्यक्रम स्थल

भाजपा को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 2027 में हो जाएगा सफाया, आगरा में किया चुनावी शंखनाद

UP में दुग्ध कारोबार में महिलाओं की धाक : 76 हजार से अधिक लखपति दीदी, रोज 13 लाख लीटर संग्रह

स्पैम कॉल पर TRAI का बड़ा एक्शन, अब अनचाही कॉल करने वालों की खैर नहीं, लागू किए नए नियम

UP में डिजिटल सशक्तीकरण से बदल रही युवाओं की तकदीर, 3 करोड़ लोगों तक पहुंचा योजना का प्रभाव

अगला लेख