manglik dosh calculator
✕

बच्चों की मौत पर बोले गहलोत, CAA से ध्यान हटाने की कोशिश

Updated: गुरुवार, 2 जनवरी 2020 (18:50 IST)
नई दिल्ली। कोटा के एक अस्पताल में एक माह के भीतर लगभग 100 बच्चों की मौत पर राजस्थान के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok gehlot) ने कहा कि इस मामले में जिस तरह से माहौल बनाया जा रहा है, वह सिर्फ संशोधित नागरिकता कानून (CAA) के खिलाफ चल रहे विरोध से ध्यान हटाने की कोशिश भर है। 
 
मुख्‍यमंत्री गहलोत ने कहा कि सीएए से ध्यान हटाने के लिए इस मुद्दे को उठाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मैं पहले भी कह चुका हूं कि इस साल शिशुओं की मौत के आंकड़े में पिछले कुछ सालों की तुलना में कमी आई है। 
 
इसके साथ ही गहलोत ने ट्‍वीट कर कहा कि मैंने टेलीफोन कर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धनजी से आग्रह किया था कि वे स्वयं कोटा आकर देखें कि अस्पताल में किस तरह की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं और यहां का प्रबंधन कैसा है। 
 
गहलोत ने कहा कि हर्षवर्धन स्वयं एक डॉक्टर हैं और यदि वे स्वयं कोटा आकर अस्पताल का दौरा करते हैं तो स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। उन्होंने कहा कि कुछ लोग अनजाने में जबकि कुछ जानबूझकर इस मामले में नकारात्मक प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। 

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल को DMK का सपोर्ट, अमित शाह से मिलीं कनिमोझी, कहा- अब हमें कोई आपत्‍ति नहीं, जो चाहते थे वो हुआ

BJP के संपर्क में NCP के 6 सांसद, बगावत का डर या परिसीमन कनेक्‍शन, क्‍या है शरद पवार के यूटर्न की इनसाइड स्टोरी?

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

अगला लेख