Daily Horoscope
✕

आसाराम बोले, कानून अंधा है...

Updated: शनिवार, 14 मई 2016 (08:45 IST)
जोधपुर। आसाराम ने शुक्रवार को एक नियमित सुनवाई के बाद अदालत कक्ष से बाहर आते हुए कहा कि कानून अंधा है।
 
उन्होंने आरोप लगाया कि कानून अंधा है। यहां किसी को भी जेल भेजा जा सकता है। एक लड़की ने कुछ कह दिया इसलिए इतने लोगों को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि वह दर्जनों बीमारियों से पीड़ित हैं और इसके लिए उनकी विशिष्टि चिकित्सा की जरूरत है।
 
उन्होंने दावा किया कि उनकी स्थिति दिन प्रतिदिन खराब होती जा रही है। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि मैं आपसे बात करना चाहता हूं लेकिन बीमार हूं।
 
आसाराम के छिंदवाड़ा स्थित गुरुकुल की एक नाबालिग लड़की ने आरोप लगाया था कि उन्होंने जोधपुर के नजदीक अपने आश्रम में उसका यौन उत्पीड़न किया।
 
लड़की की शिकायत के बाद जोधपुर पुलिस ने 31 अगस्त 2013 को आसाराम को गिरफ्तार किया और तब से वह जेल में हैं। (भाषा) 

Delhi Air Pollution : दिवाली पर दिल्ली में सांस लेना होगा मुश्किल? पटाखों से और गंभीर हो सकती है हवा

दीपोत्सव में दिखेगा अद्भुत नजारा! 220 टन रेत से तैयार हो रहा भव्य राम दरबार, 50 फुट लंबी होगी कलाकृति

क्या UGC नियमों को लेकर बैकफुट पर आई सरकार? जानिए सुप्रीम कोर्ट में केन्द्र ने क्या कहा

PoK में फिर भड़की हिंसा, रावलकोट में ड्रोन हमले और भारी गोलीबारी का आरोप, 3 की मौत

चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान; 7 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू होगा वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण, जानें कब आएगी फाइनल लिस्ट

दक्षिण में भारी बारिश तो उत्तर भारत में गिरेगा पारा, जानिए कहां कैसा है मौसम?

झारखंड सरकार को बड़ा झटका! हाईकोर्ट ने JSSC-CGL परीक्षा रद्द करने का आदेश किया खारिज

LIVE: पंजाब के राजपुरा में ट्रेन में लगी आग, 4 डिब्बे खाक

रोज 30 सिगरेट जितना जहर पी रहे लोग! दिल्ली प्रदूषण पर SC सख्त, CJI बोले- पाबंदियां लगाने से नहीं बनेगा काम

स्थापना दिवस पर देवभूमि पहुंचे अमित शाह, बोले- 'प्रधानमंत्री मोदी ने संवारा है उत्तराखंड, सबसे पहले होगा विकसित'

अगला लेख