dharma sangrah
✕

AIMIM चीफ असदुद्दीन औवेसी ने रैली में लगाए ठुमके, वीडियो वायरल

Updated: शनिवार, 19 अक्टूबर 2019 (10:28 IST)
अक्सर अपने तीखे विवादों के लिए चर्चा में रहने वाले एआईएमआईएम (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन औवेसी (Asaduddin Owaisi) का महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान एक ऐसा भी रूप देखने को मिला, जब वे जनसभा के बाद अपने अलग ही अंदाज में डांस करने लगे और देखते ही देखते उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के अध्यक्ष और लोकसभा सांसद असदुद्दीन औवेसी का डांस करते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है। औवेसी जब महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए अपने प्रचार के दौरान औरंगाबाद के पैथन गेट में एक जनसभा को संबोधित करने के बाद मंच से उतर रहे थे तो वे अचानक डांस करने लगे।
<

Maharashtra: AIMIM Chief Asaduddin Owaisi performs a dance step after the end of his rally at Paithan Gate in Aurangabad. (17.10.2019) pic.twitter.com/AldOABp2yd

— ANI (@ANI) October 18, 2019 >
औवेसी का यह अंदाज देखकर समर्थक भी जोश में दिखाई दिए। डांस करते वक्त औवेसी हाथ में लिए गए फूलों को फेंकते हुए भी नजर आए। इस वीडियो में औवेसी रैली खत्म करने के बाद मंच से उतरते हुए एक गाने पर ठुमके लगाते दिखाई दे रहे हैं।

रैली को संबोधित करते हुए औवेसी ने संघ प्रमुख मोहन भागवत के हिंदू राष्ट्र वाले बयान पर निशाना साधा और कहा कि भारत न कभी हिंदू राष्ट्र था और न ही कभी बनेगा। उन्‍होंने प्रधानमंत्री मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि वे अपने चुनावी भाषणों में विवादास्पद विषयों को उठाकर एक खास वर्ग को संदेश देने में लिप्त हैं।
वीडियो सौजन्‍य : टि्वटर

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी ने साफ किया रुख, अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर मोदी सरकार पर निशाना

'आपकी भूख कभी खत्म नहीं होती', FICCI के मंच से उद्योगपतियों पर बरसे PM मोदी, पूछा- कहां हैं नई नौकरियां?

कंस वध मेले में धीरेंद्र शास्त्री की झांकी पर विवाद, कृष्ण के हाथों पिटाई का वीडियो वायरल, मचा बवाल

UP Assembly Election 2027 : आजम खान का ओवैसी पर तंज, बोले- उनकी दुआ दुश्मनों के लिए दवा थी; हैदराबादी नहीं मटर बिरयानी है पसंद

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

अगला लेख