kundali milan
✕

'आप' के पास चुनाव लड़ने के लिए धन नहीं है : अरविंद केजरीवाल

Updated: सोमवार, 22 अगस्त 2016 (17:25 IST)
पणजी। आप के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली में सरकार चलाने के बावजूद आम आदमी पार्टी के पास चुनाव लड़ने के लिए धन नहीं है।
रविवार को शाम दक्षिण गोवा में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के एक समूह को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि यह देखने में असामान्य लग सकता है लेकिन यह सच है कि दिल्ली में डेढ़ साल सरकार चलाने के बावजूद आप के पास चुनाव लड़ने के लिए धन नहीं है। मैं आपको अपना बैंक खाता दिखा सकता हूं। यहां तक कि पार्टी के पास भी धन नहीं है। हालांकि आप ने पहले ही पंजाब और गोवा के आगामी चुनावों के लिए प्रचार अभियान शुरू कर दिया है।
 
दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि जब हम दिल्ली में चुनाव लड़े थे तब लोगों ने चुनाव लड़ा था। अपने बेहतर भविष्य के वास्ते लड़ने वाले हर किसी के लिए आप एक मंच है। गोवा में भी ऐसा ही होना चाहिए। यहां स्थानीय लोग चुनाव लड़ेंगे। अगर राज्य में आप चुनी जाती है तो इसमें आलाकमान की संस्कृति नहीं होगी।
 
उन्होंने कहा कि गोवा में गोवावासियों की सरकार होगी। यहां तक कि चुनावी घोषणा पत्र की रूपरेखा भी गोवावासी ही तय कर रहे हैं। घोषणा पत्र में मैं अपना हुक्म नहीं चलाऊंगा, गोवा के लोग इसका निर्णय लेंगे। 
 
दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि गोवा की उनकी यात्राएं केवल मुद्दों को समझने के लिए है। गोवा में मादक पदार्थों की कथित तौर पर धड़ल्ले से होने वाली बिक्री पर उन्होंने कहा कि अगर राज्य सरकार चाहेगी तो अगले एक घंटे में गोवा में मादक पदार्थ पर रोक लग सकती है। 
 
उन्होंने आरोप लगाया कि मादक पदार्थ विक्रेताओं, पुलिसकर्मियों और राजनेताओं के बीच गठजोड़ के कारण इसका व्यापार चल रहा है। उन्होंने दावा किया कि पुलिसकर्मियों के जरिए राजनेताओं तक रुपया पहुंचाया जा रहा है। (भाषा)
Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

अगला लेख