biodatamaker

सुल्तानपुर डकैती मामले में STF को बड़ी सफलता, एक और आरोपी अनुज सिंह मुठभेड़ में ढेर

Updated: सोमवार, 23 सितम्बर 2024 (12:24 IST)
Another encounter in Sultanpur robbery case : उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर में पिछले माह एक सर्राफा कारोबारी की दुकान में हुई डकैती के मामले का एक और आरोपी एक लाख रुपए का इनामी अनुज प्रताप सिंह सोमवार को उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्यबल (STF) के साथ उन्नाव में हुई मुठभेड़ में मारा गया। अभियुक्त के कब्जे से 2 पिस्तौल 32 बोर, 7 खोखा कारतूस, 3 जिंदा कारतूस तथा एक बैग मिला है जिसमें लगभग 4 किलोग्राम चांदी थी।
 
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि आरोपी की शिनाख्त अमेठी के जनापुर गांव के रहने वाले एक लाख रुपए के इनामी अनुज प्रताप सिंह के रूप में की गई है। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) प्रशांत कुमार ने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए बदमाश अनुज प्रताप सिंह पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित था।

पुलिस के अनुसार, अभियुक्त के कब्जे से 2 पिस्तौल 32 बोर, 7 खोखा कारतूस, 3 जिंदा कारतूस तथा एक बैग मिला है जिसमें लगभग 4 किलोग्राम चांदी थी। इसके पहले, पांच सितंबर को एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में सुलतानपुर में आरोपी मंगेश यादव मारा गया था जिसे लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया था। खासतौर से समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस ने इसे मुद्दा बनाया है।
ALSO READ: उत्तर प्रदेश में भारी बारिश, एक दिन में 10 लोगों की मौत, 10 जिलों में रेड अलर्ट
अपर पुलिस महानिदेशक (एसटीएफ व कानून-व्यवस्था) अमिताभ यश ने सोमवार को बताया कि उन्नाव जिले के अचलगंज थाना क्षेत्र में एसटीएफ लखनऊ की टीम और सुलतानपुर में ‘भारत ज्वैलर्स’ की दुकान में हुई डकैती से संबंधित आरोपियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक बदमाश घायल हो गया जबकि दूसरा मौके का फायदा उठाकर भाग गया।
 
यश ने बताया कि घायल बदमाश को प्राथमिक उपचार हेतु सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल में अभियुक्त अनुज प्रताप सिंह को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि विधि विज्ञान प्रयोगशाला एवं थाना अचलगंज के दल अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रहे हैं।
ALSO READ: DGP प्रशांत कुमार बोले- उत्तर प्रदेश पुलिस को ट्रिगर हैप्पी कहना अनुचित
इससे पहले, डकैती के मामले में आरोपी मंगेश यादव पांच सितंबर को एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में मारा गया था। पुलिस के अनुसार, 28 अगस्त को सुलतानपुर शहर कोतवाली क्षेत्र के ठठेरी बाजार स्थित एक सर्राफा व्यवसाई की दुकान से करीब डेढ़ करोड़ रुपए के जेवरात लूटे गए थे। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

क्‍यों नहीं हटे उज्‍जैन के खड़े हनुमान, चमत्‍कार या कुछ और, क्‍या है रील्‍स और वीडियो की हकीकत?

BRICS Summit 2026 : BRICS समिट के लिए भारत आएंगे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, 11 सितंबर को PM मोदी के साथ होगी द्विपक्षीय बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

Apple Event 2026 : iPhone 18 से Foldable iPhone Ultra तक, जानिए 'Surprise and Shine' इवेंट में क्या-क्या होगा

2026 Maruti Baleno Facelift , ₹6.10 लाख से शुरू कीमत, नया इंजन और Level-2 ADAS जैसे धांसू सेफ्टी फीचर्स

‘नाराज फूफा जी चिल्लाएंगे- ट्रक वालों का क्या होगा?’ PM मोदी का तंज, फ्रेट कॉरिडोर पर गिनाईं उपलब्धियां

सभी देखें

बाढ़ के बाद भूकंप के झटके से थर्राई नेपाल की धरती

दुनिया में बजेगा भारत के UPI का डंका, GFF 2026 में PM Modi ने बताया अगला बड़ा मिशन

CM Vijay : CM विजय का इशारा, तमिलनाडु विधानसभा में मचा हंगामा, थलापति को क्यों देनी पड़ी सफाई, पढ़िए क्या है मामला

Ayodhya News : CM योगी ने हनुमानगढ़ी में बजरंगबली का लिया आशीर्वाद, रामलला के दरबार में टेका माथा; मंदिर परिसर का किया निरीक्षण

UP News : योगी सरकार का बड़ा एक्शन! लापरवाही पर 5 तहसीलदार निलंबित, 13 अन्य को नोटिस, जानें पूरा मामला

अगला लेख