Daily Horoscope
✕

परिवार की हामी के बाद अंकिता भंडारी का अंतिम संस्कार, पिता का सवाल- रिसॉर्ट में सबूत थे, उसे क्यों तोड़ा?

Updated: रविवार, 25 सितम्बर 2022 (19:59 IST)
श्रीनगर। आखिरकार पूरे दिन के विरोध के बाद अंकिता के पिता की अपील करने के बाद अंकिता मर्डर से आक्रोशित लोगों ने अंकिता के अंतिम संस्कार के लिए हामी भर दी। इसके तुरंत बाद अंकिता भंडारी का अंतिम संस्कार हो गया। अंकिता के भाई ने उसको मुखाग्नि दी। पुलिस प्रशासन के समझाने के बाद परिवार अंतिम संस्कार के लिए माना।

परिवार और प्रदेशवासियों के विरोध के चलते प्रदेश सरकार की इस हत्याकांड से भारी किरकिरी हो रही है। बीजेपी नेता विनोद आर्य के रिजॉर्ट में काम करने वाली अंकिता की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हो गई थी, पिता ने पुलिस को अंकिता की मौत की जानकारी दी थी। आरोपियों ने पुलिस को बताया था कि अंकिता ने चीला नहर में कूदकर अपनी जान दी थी।

आरोपी पुलकित आर्य पीड़ित को गेस्ट के रूप  में आने वाले लोगों के पास भेजने के लिए मजबूर करता था। पुलिस ने मामले के तीनों आरोपियों को पकड़ लिया है। वहीं आरोपियों के रिजॉर्ट पर बुलडोजर की कार्रवाई की।अब इस कार्रवाई को लेकर भी मृतक के परिजन सवाल उठा रहे हैं।

वनांतरा रिसोर्ट की रिशेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी की अंतिम यात्रा के दौरान घाट पर लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा।अंकिता का शव मोर्चरी से एंबुलेंस में लाया गया। इस दौरान उनके पिता और भाई भी साथ थे। एनआईटी घाट पर पुलिस का भारी बल मौजूद था। अंकिता को उनके भाई ने मुखाग्नि दी।

चूंकि अंकिता के शव को सूर्यास्त से पहले ही घाट तक पहुंचाया जाना जरूरी था। लिहाजा बेहद तेजी से अंकिता के शव को लेकर घाट तक पहुंचाया गया। अंतिम संस्कार के लिए पहले से ही तैयारियां कर ली गईं थीं। शव को तुरंत ही चिता पर रखा गया और इसके बाद अन्य धार्मिक क्रियाओं के बाद अंकिता के भाई ने उन्हें मुखाग्नि दी।

इससे पूर्व अंकिता के शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाने की आशंका पर लोग मोर्चरी के आगे लेट गए थे। इस दौरान लोगों की पुलिस से झड़प भी हो गई। पुलिस लोगों को समझाने का प्रयास करती रही, लेकिन भीड़ जिद पर अड़ी रही। आखिरकार जब अंकिता के पिता ने बेटी के अंतिम संस्कार के लिए रजामंदी दे दी तो लोग भी रास्तों से हट गए।
लेखक के बारे में
एन. पांडेय
एन. पांडेय.... और पढ़ें

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

राहुल-प्रियंका के जन्म के बाद बदल गया था इंदिरा गांधी का व्यवहार, Belonging : A Journey of Love के विमोचन पर Sonia Gandhi ने क्या किए खुलासे

यूपी की किशोरियों को स्कूलों में मिलेंगे मुफ्त सैनिटरी पैड, माहवारी पर झिझक दूर करने के लिए चलेगा अभियान

यूपी के 24,141 अंशकालिक अनुदेशकों को योगी सरकार की सौगात, मानदेय के लिए जारी हुए 41 करोड़ रुपए

योगी सरकार की नई पहल, किसानों को चारे के बदले मिलेगी जैविक खाद, गोशालाओं से होगा सीधा अनुबंध

ओरछा श्रीरामराजा सरकार के खजाने को लेकर फैली खबरों पर प्रशासन का जवाब, डबल लॉक में पूरी तरह सुरक्षित है खजाना

अगला लेख