ramcharitmanas
✕

बड़ी खबर, गंगा की सफाई में निकला प्राचीन शिवलिंग

Updated: मंगलवार, 26 दिसंबर 2017 (15:47 IST)
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जनपद में नमामि गंगे के तहत घाट सुंदरी कारण व गंगा सफाई अभियान चलाया जा रहा है। सफाई अभियान के तहत कोयला घाट स्थित गंगा तट पर सफाई के दैरान खुदाई करते समय प्राचीन अष्टधातु का शिवलिंग निकला।
 
इस जानकारी के बाद पुरातत्व विभाग अफसरों व श्रद्धालुओं की भीड़ जुट गई। पुरातत्व विभाग शिवलिंग के इतिहास का पता करने में जुट गए। जानकारी के अनुसार कानपुर में प्रदूषित गंगा को अविरल बनाने की कवायद तेजी से चल रही है, जिसमें ‘नमामि गंगे‘ योजना के तहत गंगा की सफाई का अभियान पिछले कई माह से चल रहा है।
 
अभियान के तहत सोमवार को देर रात कैंट स्थित कोयला घाट में कर्मचारी जेसीबी से गंगा की खुदाई कर रहे थे, तभी अचानक जेसीबी मशीन धसने लगी। इस दौरान 20 से 25 फिट नीचे से खट-खट की आवाज आई। आवाज आने पर खुदाई के दौरान मौजूद अफसरों पहले मशीन धंसने पर घबराए लेकिन फिर खजाना या कुछ ओर वस्तु होने की आशंका पर खुदाई जारी रखी।
 
थोड़ी ही देर में मशीन के साथ एक शिवलिंग दिखा। शिवलिंग में भगवान शिव की आकृति बनी हुई थी। मौके पर मौजूद अधिकारी भी शिवलिंग देखकर दंग रह गए। शिवलिंग का वजन काफी था जिसे उठाने के लिए पांच लोग लगे और उठाकर इसे बाहर लाए।
 
इसकी जानकारी जैसे ही लोगों को हुई तो वहां पर भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान स्थानीय लोगों ने पुजारी को बुलाकर लिंग को दूध से स्नान करने के बाद विधि-विधान से पूजा पाठ कराया। शिवलिंग की जानकारी मिलने के बाद पुरातत्व विभाग के अफसर भी पहुंचे। शुरुआती पड़ताल में अफसरों द्वारा शिवलिंग को अष्टधातु का होने की बात कहे रहे हैं।
 
इस शिवलिंग की विशेष बात यह है कि इस पर एक विशेष आकृति बनी है। अफसरों का कहना है कि यह शिवलिंग बहुत पुराना व प्रचीन प्रतीत हो रहा है। यह किस समय का है इसके लिए जांच की जा रही है। तो वहीं परमट मंदिर के महंत अजय पुरी ने बताया कि पहली बार गंगा के नीचे से भगवान शिव का लिंग निकलना किसी चमत्कार से कम नहीं।
 
शहर में दर्जनभर से अधिक प्रतिष्ठित मंदिरों में शिवलिंग विराजे हैं, पर इसके जैसी आकृति और किसी में नहीं है। पुजारी ने कहा, जहां शिवलिंग निकला है वहां पर भगवान शिव मंदिर का निर्माण कराकर शिवलिंग को स्थापित करवाया जाएगा।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

LIVE: ममता बनर्जी, केजरीवाल समेत 3000 सेे ज्यादा हिरासत में

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका हिरासत में, कौन संभाल रहा है CJP Protest की कमान?

अगला लेख