biodatamaker
✕

Super 30 के संस्थापक आनंद कुमार की बढ़ी धमक, 24 नवंबर को कैम्ब्रिज में देंगे लेक्चर

Updated: बुधवार, 20 नवंबर 2019 (08:34 IST)
पटना। सुपर-30 के संस्थापक और गणितज्ञ आनंद कुमार को इंग्लैंड के प्रतिष्ठित कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में आगामी 24 नवंबर को बोलने के लिए आमंत्रित किया गया है।
 
कैम्ब्रिज यूनियन से निमंत्रण मिलने पर आनंद ने कहा कि यह मेरे लिए एक सपना था, जो सच हो गया है, क्योंकि मुझे वहां बोलने का अवसर प्राप्त हुआ है, जहां मैं अध्ययन करना चाहता था, लेकिन खराब वित्तीय स्थिति के कारण नहीं जा सका।
ALSO READ: 'सुपर 30' की रिलीज से पहले आनंद कुमार का बड़ा खुलासा, लड़ रहे हैं ब्रेन ट्यूमर से जंग
उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए बहुत बड़ी बात है। मैं अब अपने दिवगंत पिता, जो कैम्ब्रिज में मेरे प्रवेश का पत्र आने पर बहुत खुश हुए थे और बाद में पैसों का इंतजाम नहीं कर पाने पर उदास हो गए थे, को याद करता हूं। मैं कैम्ब्रिज यूनियन से प्राप्त इस निमंत्रण को उनके आशीर्वाद से लिपटा हुआ महसूस कर रहा हूं।
 
आनंद ने पटना में 2 दशक पूर्व सुपर-30 की शुरुआत की थी जिसका मकसद समाज के वंचित वर्गों के बच्चों को प्रतिष्ठित आईआईटी में प्रवेश के लिए बिना शुल्क लिए कोचिंग देना था। कैम्ब्रिज यूनियन ने आनंद को संबोधित पत्र में कहा कि 'आपके नि:स्वार्थ सुपर-30 कार्यक्रम ने भारत में सामाजिक और शैक्षिक बाधाओं को तोड़ने में मदद की है जिसने दुनियाभर का ध्यान आकर्षित किया है।'

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- झूठ को 100 बार दोहराने से वह सच नहीं बन जाता

साबरमती रेलवे स्टेशन का हुआ कायाकल्प: गृह मंत्री अमित शाह ने दी 1,472 करोड़ की सौगात

उज्जैन में 'खड़े हनुमान' के बाद 'शाही मस्जिद' पर बवाल, पथराव के बाद चले आंसू गैस के गोले

चिराग पासवान के बयानों से गरमाई बिहार की सियासत! कानून-व्यवस्था पर खड़े किए सवाल, कहा- मुझे शर्म आती है

टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में भोपाल में शिक्षकों का धरना, प्रशासन ने नहीं दी अनुमति

अगला लेख