Sun, 26 Jul 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Amrinder sinhgh on Punjab election

कांग्रेस को पंजाब में 70 सीटें जीतने का भरोसा

Amrinder singh
नई दिल्ली। पंजाब में एकल चरण में मतदान कराने और राज्य में आचार संहिता लागू करने के चुनाव आयोग के निर्णय का स्वागत करते हुए पंजाब कांग्रेस के प्रमुख अमरिन्दर सिंह ने भरोसा जताया कि उनकी पार्टी 70 से अधिक सीटों पर जीतेगी और चार फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनावों में स्पष्ट बहुमत के साथ उभरकर सामने आएगी।
 
शिरोमणि अकाली दल या आम आदमी पार्टी से किसी तरह की प्रतिस्पर्धा को खारिज करते हुए सिंह ने बाद   सरकार के दौरान मादक पदार्थों, भ्रष्टाचार और कुशासन को इन चुनावों में मुख्य मुद्दा बताया और कहा कि बादल के खिलाफ सरकार विरोधी लहर और आप के एक आंदोलन के तौर पर पूरी तरह से ध्वस्त होना, इन चुनावों का रुख तय करेगा।
 
उन्होंने एक बयान में कहा, 'जहां बादल की अगुवाई में अकाली सरकार ने व्यापार, उद्योग और कृषि को पूरी तरह से तबाह कर दिया है। अरविंद केजरीवाल की पार्टी बाहरी लोगों की गड़बड़ियों से इन चुनावों में खुद को हारने से बचा नहीं पाएगी।' (भाषा)