Daily Horoscope
✕

शाह के काफिले के सामने कूदने वाली युवतियों को जेल भेजा

Updated: शनिवार, 28 जुलाई 2018 (21:36 IST)
इलाहाबाद। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के इलाहाबाद दौरे में उनके काफिले के सामने कूदने वाली 2 युवतियों और 1 युवक को पुलिस ने शनिवार को जेल भेज दिया। पुलिस अधीक्षक (नगर) बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि शुक्रवार को धूमनगंज क्षेत्र में शाह के काफिले के आगे 1 युवक और 2 युवतियां कूद गई थीं जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था।
 
 
धूमनगंज थाना प्रभारी संदीप मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों ने खुद को सपा की छात्र इकाई के सदस्य बताया। ये लोग काला झंडा दिखा रहे थे और काफिले के आगे कूद गए। शांति भंग करने के लिए इन्हें शुक्रवार को बल प्रयोग कर गिरफ्तार किया गया और शनिवार को जेल भेज दिया गया।
 
उल्लेखनीय है कि शाह अगले साल यहां लगने जा रहे कुंभ मेले के सकुशल संपन्न होने की कामना के साथ यहां यमुना तट पर स्थित पंचदसनाम जूना अखाड़ा के पास निर्मित मौजगिरि घाट का शुक्रवार को उद्घाटन करने आए थे। (भाषा)

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

LIVE: CJP प्रोटेस्ट के लिए दिल्ली में हाई अलर्ट, गुरुग्राम से ध्रुव राठी गिरफ्तार

सीजेपी प्रोटेस्ट से पहले अभिजीत दीपके बोले- जेनजी से डरी हुई है सरकार, युवा आपसे नहीं डरता

Top News 10 October: दिल्ली में आज CJP का प्रदर्शन, सुरक्षा सख्‍त, दिपके बोले-जेनजी से डरी सरकार

दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर भीषण जाम, सरहौल बॉर्डर पर गाड़ियों की लंबी कतारें; CJP आंदोलन को लेकर बढ़ी चौकसी

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

अगला लेख