dharma sangrah
✕

अमरनाथ यात्रियों पर हमले के मास्टरमाइंड गिरफ्तार

Updated: रविवार, 6 अगस्त 2017 (21:06 IST)
अनंतनाग। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कहा कि उसके विशेष जांच दल (एसआईटी) ने 10 जुलाई को अमरनाथ तीर्थयात्रियों पर हुए हमले के कथित षड्यंत्रकर्ता तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।
 
पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) मुनीर खान ने यहां मीडिया से कहा कि इन लोगों ने हमला करने वाले लश्करे तैयबा के चार आतंकवादियों को साजोसामान की मदद मुहैया कराई थी जिसमें आठ व्यक्ति मारे गए थे।
 
पुलिस ने बताया कि चार आतंकवादियों को कथित रूप से वाहन और आश्रय मुहैया कराकर उनकी मदद करने वाले इन व्यक्तियों को हाल में गिरफ्तार किया गया और उन्हें आगे की पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया।
 
पुलिस ने कहा कि पाकिस्तानी नागरिक अबु इस्माईल के नेतृत्व में लश्करे तैयबा के चार आतंकवादियों ने गत 9 जुलाई को अमरनाथ तीर्थयात्रियों पर हमले का प्रयास किया था लेकिन भारी सुरक्षा इंतजाम के चलते सफल नहीं हो पाए थे।
 
पुलिस ने बताया कि चार आतंकवादियों के समूह में अन्य आतंकवादी की पहचान यावर के तौर पर हुई है जो कि लश्करे तैयबा के लिए एक स्थानीय भर्ती करने वाला था। अन्य दो की पहचान करने के प्रयास जारी हैं जिनके बारे में माना जा रहा है कि वे पाकिस्तानी हैं।
 
पुलिस ने अबु इस्माईल और यावर की तस्वीरें भी जारी की। पुलिस ने बताया कि तीन 'षड्यंत्रकर्ताओं’ बिलाल अहमद रेशी, एजाज वागे और जहूर अहमद ने टोह लेने का काम किया था और खनबल के पास बोटेंगो को उस स्थल के तौर पर चुना था जहां हमला किया जा सकता है।
 
खान ने बताया कि तीनों ने चार आतंकवादियों को दक्षिण कश्मीर के खुदवानी और श्रीगुफवारा में आश्रय का भी इंतजाम किया था। बिलाल का बड़ा भाई आदिल लश्करे तैयबा का एक कथित आतंकवादी था जिसे इस वर्ष के शुरू में सुरक्षा बलों ने मार गिराया था। तीर्थयात्रियों पर हमले की जांच के लिए जम्मू कश्मीर पुलिस ने उप महानिरीक्षक :दक्षिण कश्मीर: स्वयम प्रकाश पानी के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया था। अमरनाथ यात्रा से लौट रहे तीर्थयात्रियों की बस पर आतंकवादियों ने गोलीबारी की थी जिसमें आठ व्यक्ति मारे गए थे। (भाषा)
Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

UP Election 2027 : योगी के गढ़ गोरखपुर में अखिलेश का शक्ति प्रदर्शन, बुलडोजर स्वागत के क्या हैं सियासी मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

अगला लेख