Hanuman Chalisa
✕

‘बम बम भोले’ के जयकारे के साथ 13वां जत्था रवाना

Updated: बुधवार, 12 जुलाई 2017 (21:46 IST)
जम्मू। श्रद्धालुओं को ले जा रही बस पर आतंकी हमले से बेखौफ 3,791 तीर्थ यात्रियों का 13वां जत्था आज सुबह जम्मू से अमरनाथ की यात्रा के लिए दो आधार शिविरों के लिए रवाना हुआ। वे दक्षिण कश्मीर हिमालय में 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित अमरनाथ की पवित्र गुफा में हिम शिवलिंग के दर्शन करेंगे।
 
अधिकारियों ने कहा कि 3,023 पुरुषों, 721 महिलाओं और 47 साधु तथा साध्वियों का जत्था सीआरपीएफ और पुलिस की सुरक्षा में 150 गाड़ियों के काफिले में बालटाल और पहलगाम के आधार शिविरों के लिए रवाना हुआ।
 
सोमवार को एक बस पर आतंकी हमले के बावजूद तीर्थ यात्रियों ने गुफा में भगवान शिव के दर्शन करने के लिए यात्रा जारी करने का संकल्प लिया। इस हमले में सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी और 19 अन्य जख्मी हो गए थे। उनका जोश देखने लायक था। वे ‘बम बम भोले’ के जयकारे के साथ यात्रा पर निकले।
 
आंध्र प्रदेश के एक तीर्थयात्री सतीश चंदेर ने कहा, ‘हम नहीं डरते हैं। अमरनाथ में दर्शन करने के लिए हम कैसी भी चुनौती का सामना करेंगे। यात्रा किए बिना वापस लौटने से अच्छा हम रास्ते में मरना पसंद करेंगे।’ 
 
उन्हीं की तरह अन्य तीर्थयात्रियों ने भी यात्रा पूरी करने के बाद ही वापस जाने का प्रण लिया। इस साल यात्रा शुरू होने से लेकर अब तब 1,56,618 यात्री पवित्र गुफा में दर्शन कर चुके हैं। (भाषा)
Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

सरयू-कमला एक्सप्रेस से रोटी-बेटी के रिश्ते को नई ऊर्जा : योगी

Jensen Huang दोबारा बनेंगे Nvidia के CEO, विवादों के बीच फिर संभालेंगे कंपनी की कमान, अमेरिकी सरकार ने दी हरी झंडी

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट में अहम फैसले, 7 हजार करोड़ से होगा प्रदेश का विकास

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

अगला लेख