Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

अमरनाथ यात्रा का उत्साह बरकरार, अब तक 8 श्रद्धालुओं की मौत

सुरेश डुग्गर
सोमवार, 15 जुलाई 2019 (21:15 IST)
जम्मू। समाचार भिजवाए जाने तक अमरनाथ यात्रा में शिरकत करने वाले श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बनता था। हालांकि सोमवार को भी 3 और श्रद्धालुओं की दिल के दगा दे जाने के कारण मौत हो गई। अभी तक कुल 8 श्रद्धालुओं की मौत हुई है।
 
इस बार 3 साल बाद बाबा अमरनाथ की यात्रा में श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। यात्रा के पहले 2 सप्ताह में इस बार 4 साल में सबसे अधिक श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए पहुंचे हैं। अभी भी यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या इसी तरह बरकरार है।
 
पिछले साल यात्रा के पहले दिनों में बारिश के कारण बहुत कम यात्री बाबा अमरनाथ के दर्शनों के लिए पहुंचे थे। इसके बाद यात्रा में तेजी आई, लेकिन निरंतरता नहीं रही। यात्रा में कई बार उतार-चढ़ाव देखने को मिला। परंतु इस बार पहले दिन से लेकर अभी 2 सप्ताह पूरे होने के बाद भी यात्रा में हर दिन 10 से 15 हजार के बीच श्रद्धालु दर्शन कर रहे हैं।
 
पहले 2 सप्ताह में ही 2 लाख श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं। यह पिछले 4 साल में सबसे अधिक है। इससे पहले साल 2015 में पहले 2 सप्ताह में 2 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए थे।
 
इस बीच कश्मीर के हिमालय पर स्थित अमरनाथ गुफा के बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए जारी तीर्थयात्रा के दौरान स्वास्थ्य कारणों से 3 और तीर्थयात्रियों की मौत हो गई, जो पंजाब, राजस्थान और मध्यप्रदेश के निवासी थे।
 
यात्रा अधिकारी ने बताया कि पंजाब के लुधियाना निवासी मोहनलाल शर्मा के पुत्र डिंपल शर्मा (52) को अमरनाथ गुफा के समीप दिल का दौरा पड़ा था। जबकि राजस्थान के धोलाभाटा (अजमेर) के निवासी महेन्द्र चौहान की पत्नी सुंदर देवी (63) को गंदेरबल जिले में बालटाल आधार शिविर में दिल का दौरा पड़ा। इसके बाद चिकित्सा शिविर में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
 
इस बीच बालटाल जाने के दौरान मध्यप्रदेश के गंगाश्यार निवासी अजय मालवीय बीमार पड़ गए जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मालवीय की मौत के वास्तविक कारण का पता लगाया जा रहा है।

Show comments

CNG वाहनों पर ईथेनॉल का क्या असर होगा? CNG Blending से फायदा या नुकसान?

एथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल बना वाहनों का 'दुश्मन'? इंदौर के मैकेनिकों की चौंकाने वाली रिपोर्ट

ईरान युद्ध से अमेरिका का सुपर पॉवर तमगा डगमगाया

ईरान ने BJP और कांग्रेस अध्यक्ष को खामेनेई के अंतिम संस्कार का भेजा निमंत्रण, जानिए कौन करेगा भारत का प्रतिनिधित्व

सांसद महुआ मोइत्रा पर फिर बरसाए अंडे, TMC भड़की, भाजपा पर लगाया आरोप

सभी देखें

सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक RVX, 160KM रेंज, 90kmph टॉप स्पीड और फास्ट चार्जिंग के साथ आई

पेट्रोल-डीजल के दाम कब घटेंगे? केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया पूरा गणित

Lenovo Tab Plus Gen 2 भारत में लॉन्च, 12.1-इंच 2.5K डिस्प्ले, JBL के 9 स्पीकर्स और 10,200mAh बैटरी के साथ आया नया टैबलेट

Honda Activa e: 102KM रेंज, बैटरी-स्वैपिंग टेक्नोलॉजी और स्मार्ट फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां

दिल्ली में आतंकी हमले की साजिश नाकाम, ISI से जुड़े 4 आतंकी गिरफ्तार

अगला लेख