dharma sangrah

अमरनाथ यात्रा सुचारू रूप से जारी

Updated: सोमवार, 31 जुलाई 2017 (12:04 IST)
श्रीनगर। दक्षिणी कश्मीर में पवित्र अमरनाथ की यात्रा सुचारू रूप से जारी है और अब तक 2.54 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी का दर्शन कर लिया है। यात्रा से जुडे अधिकारी ने बताया कि खुशनुमा मौसम के बीच नुनवान पहलगाम और बालटाल के आधार शिविरों से पवित्र यात्रा के लिए श्रद्धालुओं आज एक और जत्था रवाना हो गया। 
 
गत 29 जून से 40 दिन के लिए शुरू हुई अमरनाथ यात्रा में 32वें दिन 1,372  श्रद्धालुओं ने हिम शिवलिंग के दर्शन किया। अब तक 2.54 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पवित्र शिवलिंग के दर्शन कर चुके हैं।
 
उन्होंने बताया कि बालटाल आधार शिविर से यात्रा शुरू करने वाले श्रद्धालु आज दोपहर तक 14 किलोमीटर की पैदल यात्रा पुरी कर 14 हजार फुट की ऊंचाई पर स्थित पवित्र गुफा का दर्शन करेंगे। इस बीच पंजतरनी में रात्रि विश्राम करने वाले श्रद्धालु आज सुबह से दर्शन के लिए यहां पहुंच रहे है। पहलगाम मार्ग से यात्रा करने वाले यात्री भी बालटाल मार्ग से वापस जा रहे है।
 
इस बीच जम्मू से मिली खबर के मुताबिक कड़े सुरक्षा बंदोबस्त के बीच भगवती नगर आधार शिविर से तड़के तीन बजे 173 श्रद्धालु छह वाहनों में कश्मीर स्थित शिविर के लिए रवाना हुए। यहां से रवाना हुए यात्रियों की यह सबसे कम संख्या है। इन श्रद्धालुओं में 130 पुरुष, सात महिलाएं और 36 साधु शामिल है।
 
इसके अलावा पुंछ जिले में स्थित भगवान शिव के पर्वतीय मंदिर बाबा बुड्ढा अमरनाथ यात्रा के लिए भगवती नगर आधार शिविर से बम-बम भोले का जयघोष करते हुए 590 श्रद्धालु 17 वहनों से रवाना हुए जिसमें 495 पुरूष और 95  महिलाएं शामिल है। बाबा बुड्ढा अमरनाथ यात्रा 29 जुलाई को शुरू हुई थी। (वार्ता)
Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख