biodatamaker

गुरदासपुर उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर खुश हुए अमरिंदर

Updated: रविवार, 15 अक्टूबर 2017 (15:49 IST)
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री कै. अमरिंदर सिंह ने गुरदासपुर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में रविवार को कांग्रेस की जीत पर खुशी व्यक्त करते हुए इसे भाजपा एवं उसकी सहयोगी शिअद की जनविरोधी नीतियों को पूरी तरह से खारिज करने वाला बताया और कहा कि यह जीत आप के राजनीतिक पतन को रेखांकित करती है तथा चुनाव नतीजे ने एक बार फिर यह दिखा दिया है कि कांग्रेस पूरे देश में फिर से वापसी की कोशिश कर रही है।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस उम्मीदवार सुनील जाखड़ की प्रचंड जीत भ्रष्ट एवं अनैतिक भाजपा तथा शिअद के प्रति लोगों का पूर्ण मोहभंग दर्शाती है। यह जीत राज्य में आम आदमी पार्टी (आप) के राजनीतिक पतन को भी रेखांकित करती है। यह कांग्रेस एवं पार्टी की नीतियों तथा विकास के एजेंडे की जीत है।
 
मुख्यमंत्री ने गुरदासपुर के लोगों को आश्वस्त किया कि पार्टी अपना हर एक वादा पूरा करेगी और विकास के काम में तेजी लाई जाएगी तथा कांग्रेस उम्मीदवार में विश्वास जताने के लिए वे जनता के आभारी हैं और उन्होंने मतदाताओं के असीम प्रेम एवं समर्थन के लिए उनका शुक्रिया अदा किया। 
 
कांग्रेस उम्मीदवार ने भाजपा के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी स्वर्ण सलारिया पर 1.90 लाख मतों के अंतर से जीत दर्ज की है। (भाषा) 
Show comments

बहन से राखी बंधाकर गया था दिल्‍ली, वापस नहीं लौटा देवास का अर्पित, लापरवाही ने ले ली 18 साल के बेटे की जान

Electric Scooter : Simple Wave का Review, दमदार परफॉर्मेंस के साथ 243 KM तक रेंज, खूबियां और कीमत भी जानना जरूरी

ChatGPT Users के लिए बड़ी खबर, Plus सब्सक्राइबर्स के लिए GPT-6 Astra का रोलआउट शुरू, जानिए कैसे मिलेगा एक्सेस

LPG Cylinder Booking Rule Changed : अब गांव-शहर में 25 दिन बाद बुक होगा घरेलू गैस सिलेंडर, सरकार ने दी बड़ी राहत

कौन है हरिराम बंसल जिसे दिल्ली बिल्डिंग हादसे में पुलिस ने किया गिरफ्तार?

सभी देखें

सत्या निकेतन बिल्डिंग हादसा : 7 मौतों के बाद CJP की बड़ी मांग, दिल्ली के सभी PG का होगा सेफ्टी ऑडिट

MBBS इंटर्न डॉक्टरों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव से पहले पुलिस ने चलाया वॉटर कैनन

Donald Trump : ट्रंप का अजीब दावा- 'चांद हमारा है', Space Force की नई यूनिफॉर्म भी चर्चा में, सोशल मीडिया पर खूब उड़ा मजाक

CM डॉ. यादव की लूलू ग्रुप चेयरमैन युसूफ अली से अहम मुलाकात, MP के गेहूं-प्याज और सब्जियों की दुबई में सीधी खरीद पर बनी सहमति

LAC पर भारत-चीन की सेनाओं की बड़ी बैठक, अरुणाचल सेक्टर को लेकर हुई बड़ी चर्चा

अगला लेख