Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

अमरसिंह गरजे, कुर्बानी के बकरे की तरह आपके घर आया हूं आजम खान

अवनीश कुमार
गुरुवार, 30 अगस्त 2018 (20:04 IST)
लखनऊ। अमरसिंह और आजम खान के बीच विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। कुछ दिन पहले अमरसिंह ने 30 तारीख को रामपुर पहुंचने की बात कही थी, उसी के अनुसार आज सिंह रामपुर के पीडब्ल्यूडी रेस्टहाउस पहुंचे।
 
वहां पहले से मौजूद अमरसिंह के समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया और आजम खान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अपने समर्थकों से मिलने के बाद सिंह ने एक बार फिर रामपुर में बैठकर आजम खान पर जोरदार हमला बोला। 
 
उन्होंने कहा कि आजम खान ने पूरे हिंदू समाज का अपमान किया है। मुझे और मेरे परिवार को काट डालने की बात कही है। बेटियों को तेजाब में गलाने की बात कही है। सिंह ने कहा कि आजम खान, मैं कुर्बानी के बकरे की तरह आपके घर आया हूं। चाहो तो मेरी कुर्बानी ले लो, मेरा कत्ल कर दो, लेकिन मेरी बेटियों को बख्श दो।
 
उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर हिंदू समाज का कुंभकर्ण जाग गया तो आजम खान को रसगुल्ले की तरह  निगल जाएगा। सिंह ने कहा कि अब्दुल्ला अभी बच्चे हैं। बड़ों के बीच में न पड़ें। पहले अपने फर्जी पैन कार्ड के बारे में बात करें।
 
वे यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा कि आजम हमेशा पाकिस्तान की बात करते रहे हैं। कभी भारत मां को डायन कहा तो कभी कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा बताया। अगर उन्हें पाकिस्तान से प्यार है तो वह बेशक पाकिस्तान चले जाएं, लेकिन मेरे एक सवाल जबाब दें कि आखिर मुजफ्फरनगर में दंगे क्यों हुए?
 
सिंह ने कहा कि आजम खान मुजफ्फरनगर के प्रभारी थे तो वहां दंगे क्यों हुए? उन्होंने कहा कि आजम खां के के पास झूठ बोलने की डॉक्टरेट डिग्री है। लेकिन, मैं आजम खान से ज्यादा बड़ा गुनहगार तो मुलायमसिंह और अखिलेश यादव को मानता हूं। क्योंकि वह आज भी आजम खान पर कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। 

Show comments

धीरेन्द्र शास्त्री चोर है! बागेश्वर बाबा पर क्यों भड़के भाजपा के पूर्व सांसद विनय कटियार?

60 दिनों में खाते में आएगा पैसा, EV खरीदने वालों के लिए बड़ी राहत, दिल्ली के परिवहन मंत्री ने बताई योजना

E20 पेट्रोल और एथेनॉल मिश्रण पर फिर छिड़ी बहस, मनीष कश्यप का वीडियो क्यों हो रहा है वायरल

RailOne App का बड़ा कमाल, AI बताएगा वेटिंग टिकट कन्फर्म होगी या नहीं

2026 के 7 बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर, लंबी रेंज, दमदार फीचर्स और शानदार परफॉर्मेंस, खरीदने से पहले देखें पूरी List

सभी देखें

जम्मू कश्मीर में 'किताब जेहाद' के आरोप में 8 सस्पेंड, सरकारी स्कूलों की लाइब्रेरी से हटाई विवादित किताब, लेखक व प्रकाशक हुए ब्लैकलिस्ट

कहां गई 5 करोड़ की 'सोने की रामचरितमानस'? 'महाग्रंथ' गायब होने पर अयोध्या में बवाल, केजरीवाल ने कहा- महापाप

एकनाथ शिंदे की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया भर्ती, स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर क्‍या बोले डॉक्टर?

वीर भारत न्यास जमीन विवाद मामले में बढ़ी जीतू पटवारी की मुश्किलें, श्रीराम तिवारी ने भेजा 5 करोड़ का मानहानि नोटिस

योगी सरकार की मुफ्त आईएएस-पीसीएस आवासीय कोचिंग योजना बनी युवाओं की उम्मीद

अगला लेख