Hanuman Chalisa
✕

एक और अलवर कांड, पति को बांधकर महिला के साथ दरिंदगी

Updated: सोमवार, 17 जून 2019 (14:37 IST)
लखनऊ। अभी लोग राजस्थान के अलवर दुष्कर्म कांड को भूल भी नहीं पाए हैं कि उत्तर प्रदेश के रामपुर क्षेत्र में 4 लोगों ने पति को बांधकर ऐसी ही एक शर्मनाक वारदात को अंजाम दिया। हालांकि वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है।
 
जानकारी के मुताबिक रामपुर के मिलक थाना क्षेत्र में 4 लोगों की दरिंदगी का शिकार हुई महिला पति के साथ बाइक दवा लेने जा रही थी। रास्ते में 4 लोगों ने दोनों को रोका और उनके साथ मारपीट की। आरोपियों ने पति को बांध दिया उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और उसके सामने ही चारों ने पत्नी के साथ दुष्कर्म किया। साथ ही वारदात का वीडियो भी बना लिया। 
 
सामूहिक दुष्कर्म की यह घटना गत 11 जून की है। लोकलाज के डर से पीड़ित पति-पत्नी इस घटना पर चुप्पी साधे हुए थे, लेकिन आरोपियों ने घटना का वीडियो वायरल कर दिया। इसके बाद गत शनिवार को पीड़ितों ने परिजनों के साथ जाकर एसपी से शिकायत की। 
 
एसपी के आदेश पर मिलक पुलिस ने 4 अज्ञात लोगों के खिलाफ देर रात गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने वीडियो में दिख रहे चार आरोपियों में से तीन की शिनाख्त कर ली है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर 376डी, 323, 504, 66ई के तहत मामला दर्ज किया है। एसपी डॉ. अजय पाल के मुताबिक इस मामले में 3 लोगों की पहचान कर ली गई है।
 
क्या था अलवर मामला : 26 अप्रैल को दोपहर 3 बजे के लगभग महिला पति के साथ बाइक से अलवर जिले के लालवाड़ी गांव से तालवृक्ष जा रही थी। थानागाजी-अलवर बायपास रोड पर उनकी बाइक के आगे 5 युवकों ने अपनी गाड़ियां अड़ाकर उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने महिला के पति के साथ मारपीट की और फिर उसे बंधक बना लिया। बाद सभी ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों की उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच थी।
 
आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म के साथ ही उसका वीडियो भी बनाया और वीडियो वायरल करने व पति की हत्या करने की धमकी दी। धमकी के डर से महिला ने 5-6 दिन तक मामला दर्ज नहीं कराया। बाद में जब आरोपियों ने वीडियो वायरल कर दिया तो पीड़ित पुलिस की शरण में पहुंचे।

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

यूपी में समायोजित शिक्षकों के रिकॉर्ड पर योगी सरकार सख्त, मानव संपदा और U-DISE पोर्टल पर तत्काल अपडेट करने के निर्देश

योगी सरकार की अभ्युदय योजना से युवाओं को मिली नई उड़ान, NEET-JEE समेत प्रतियोगी परीक्षाओं में 138 अभ्यर्थियों का चयन

हिमाचल में नकली दवाइयों की फैक्ट्री का भंडाफोड़, पाउडर और भूसी से बना रहे थे ब्रांडेड दवाएं, यूपी तक फैला नेटवर्क

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

Yogi Adityanath : सपा के रोड शो में मासूम की हत्या, कई पीढ़ियां याद रखेंगी सजा, गोरखपुर में अखिलेश यादव पर बरसे CM योगी

अगला लेख